Hot News

पुलिस को शुभेंदु अधिकारी का ऑर्डर- अवैध शराब और ड्रग्स के खिलाफ 2 सप्ताह तक चलायें स्पेशल एंटी-ड्रग्स अभियान

WB Anti Drug Drive: दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में नाबालिग के साथ हुए जघन्य अपराध की पृष्ठभूमि में पश्चिम बंगाल प्रशासन ने राज्य में अवैध शराब के अड्डों और नशीले पदार्थों के कारोबार को समूल नष्ट करने का आदेश पुलिस को दिया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को राज्य पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) को पूरे पश्चिम बंगाल में अवैध शराब, गांजा, चरस और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ अगले 2 हफ्तों तक गहन और व्यापक विशेष अभियान (Special Anti-Drug Drive) चलाने का सख्त निर्देश दिया है.

सामाजिक अपराध की जड़ पर प्रहार

बारुईपुर में पीड़ित परिवार और स्थानीय निवासियों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाके में चल रहे अवैध शराब के ठेके और नशीले पदार्थों के अड्डे ही असामाजिक गतिविधियों और गंभीर अपराधों की मुख्य वजह बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि सामाजिक प्रदूषण फैलाने वाले इन अड्डों को गांव-गांव और कस्बों से पूरी तरह उखाड़ फेंकना प्रशासन की प्राथमिकता है.

ये भी पढ़ें: मादक पदार्थों की तस्करी मामले में 4 लोगों को हुई थी 10 साल की सजा, हाईकोर्ट ने किया रिहा, जानें पूरा मामला

पुलिस और एसटीएफ को मिले 3 निर्देश

  1. सघन तलाशी और छापेमारी : राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और स्थानीय पुलिस को रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, तटीय क्षेत्रों और सीमावर्ती इलाकों में दैनिक आधार पर रेकी और छापेमारी करने का आदेश दिया गया है.
  2. अवैध ठिकानों पर बुलडोजर एक्शन : गांवों और शहरों में अवैध रूप से चल रही देशी-विदेशी शराब की भट्ठियों और गांजा बिक्री के ठिकानों को तुरंत ध्वस्त किया जायेगा.
  3. अपराधियों में खौफ का संदेश : मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य में आम जनता नहीं, बल्कि अपराधी और दुष्कर्मी के मन में कानून का खौफ होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: ट्रेनों से बंगाल आ रहे कैश और ड्रग्स पर RPF की पैनी नजर, अब तक 12 करोड़ से ज्यादा के माल जब्त, 102 गिरफ्तार

नये पुलिस इन्फ्रास्ट्रक्चर की शुरुआत

अभियान के साथ ही मुख्यमंत्री ने सूर्यपुर क्षेत्र में नये पुलिस चौकी का उद्घाटन भी किया, ताकि प्रभावित इलाकों में पुलिस की गश्त और निगरानी बढ़ायी जा सके. राज्य प्रशासन का मानना है कि इस 2 सप्ताह के विशेष अभियान से नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई चेन पर करारी चोट पहुंचेगी और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा.

The post पुलिस को शुभेंदु अधिकारी का ऑर्डर- अवैध शराब और ड्रग्स के खिलाफ 2 सप्ताह तक चलायें स्पेशल एंटी-ड्रग्स अभियान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top