Hot News

होर्मुज में जहाज पर हमले का जवाब, अमेरिका ने ईरान पर फिर किए ताबड़तोड़ हमले

अमेरिका ने शनिवार (11 जुलाई) को ईरान पर फिर हवाई हमले किए. अमेरिकी सेना के मुताबिक, इससे पहले ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज एम/वी GFS Galaxy पर हमला किया था. इसके बाद अमेरिका ने जवाबी सैन्य कार्रवाई की. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, शनिवार शाम 7:15 बजे (ईस्टर्न टाइम) से ईरान पर नए हवाई हमले शुरू किए गए. इस हफ्ते अमेरिका की ओर से ईरान पर यह तीसरी सैन्य कार्रवाई है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है.

CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि कार्गो शिप पर हुए हमले के बाद चालक दल का एक नागरिक सदस्य (Civilian Crew Member) लापता हो गया है. CENTCOM ने बताया कि जहाज पर आग लगने और इंजन रूम को भारी नुकसान पहुंचने के कारण वह आगे की यात्रा जारी नहीं रख सकता.

ईरान ने किया समझौते का उल्लंघन

CENTCOM ने कहा कि पहले हुए हमलों के बाद ईरान को समझौते (MoU) का पालन करने का एक और मौका दिया गया था. लेकिन ईरान ने फिर ऐसा नहीं किया. अमेरिकी सेना का आरोप है कि ईरान ने एक बार फिर कमर्शियल शिप पर हमले कर समझौते का उल्लंघन किया. अमेरिकी सेना ने कहा कि ईरान पर ये हमले इसलिए किए गए ताकि उसे भारी कीमत चुकानी पड़े.

अमेरिकी सैन्य कार्रवाई ईरान के हमले का जवाब

CENTCOM ने बताया कि ईरान पर यह सैन्य कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर की गई. उनके आदेश के बाद अमेरिकी सेना ने हवाई हमले शुरू किए. अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने एक्स पर लिखा कि ईरान ने गलत फैसला लिया. अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी. उनके इस बयान से साफ है कि अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई को ईरान के हमले का जवाब बता रहा है.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का बयान- अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान पर बरसेंगे बम

अमेरिका ने ईरान में कहां किया हमला

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, केश्म द्वीप पर कई धमाकों की आवाज सुनी गई. वहीं, ईरान स्टेट ब्रॉडकास्टर IRIB ने बताया कि बंदर अब्बास में तीन और सीरिक शहर में दो विस्फोट हुए हैं.

The post होर्मुज में जहाज पर हमले का जवाब, अमेरिका ने ईरान पर फिर किए ताबड़तोड़ हमले appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top