Hot News

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का पलटवार, UAE, बहरीन और कतर पर किया अटैक, दहले अमेरिकी ठिकाने

अमेरिका के ईरान पर हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इसके बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है.कई देशों में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है. UAE, बहरीन और कतर ने बताया कि उनके इलाके हमले की चपेट में हैं. इससे पहले ईरान ने होर्मुज बंद करने का ऐलान किया था. ईरान ने चेतावनी दी थी कि अगर उस पर फिर हमला हुआ तो वह दुश्मन के दूसरे ठिकानों को भी निशाना बनाएगा.

अबू धाबी के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली (Air Defense System) ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को रोकने में जुटी हुई है. अधिकारियों के मुताबिक, इन हवाई खतरों को हवा में ही नष्ट करने की कोशिश की जा रही है. वहीं बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि देश में सायरन बजाए गए हैं. लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान में जाने को कहा गया है.

टाइम्स ऑफ इजरायल ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से समाचार दी है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कतर की राजधानी दोहा में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं. वहीं, कतर प्रशासन ने लोगों के मोबाइल फोन पर सुरक्षा अलर्ट भेजकर सतर्क रहने को कहा है. प्रत्यक्षदर्शियों को कतर के आसमान में मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही नष्ट करने वाला नजारा देखा.

ये भी पढ़ें: होर्मुज में जहाज पर हमले का जवाब, अमेरिका ने ईरान पर फिर किए ताबड़तोड़ हमले

UAE ने क्या कहा?

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को नाकाम करने में लगीं हैं. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में सुनाई दे रहे धमाकों की आवाजें एयर डिफेंस सिस्टम की कार्रवाई का हिस्सा हैं. मंत्रालय ने बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और ड्रोन को हवा में ही रोककर नष्ट किया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल प्रशासनी निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

The post अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का पलटवार, UAE, बहरीन और कतर पर किया अटैक, दहले अमेरिकी ठिकाने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top