Hot News

झारखंड में 300 से ज्यादा सड़क-पुल टेंडर अटके, 15 जुलाई तक निबटारे की डेडलाइन

Jharkhand Rural Road Tenders : झारखंड में स्वीकृत ग्रामीण सड़क और पुल निर्माण योजनाओं के 300 से अधिक टेंडर लंबित होने पर ग्रामीण कार्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है. निर्धारित समय-सीमा के भीतर टेंडर निष्पादन नहीं होने से कई विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं. ऐसे में विभाग ने सभी लंबित टेंडरों का निष्पादन हर हाल में 15 जुलाई तक पूरा करने का निर्देश दिया है.

वहीं, पीएम जन मन योजना-2 और योजना-3 के री-टेंडर का निबटारा 20 जुलाई तक करने की समय-सीमा तय की गयी है. विभागीय सचिव के निर्देश के बाद अभियंताओं और संबंधित अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया में तेजी ला दी है, जिससे निर्माण कार्य समय पर शुरू कराया जा सके.

पीएम जन मन टू और थ्री का फंसेगा मामला 

प्रशासन आदिम जनजातीय क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी के लिए पीएम जन मन योजना से सड़कों की स्वीकृति देती है. ऐसे में पीएम जन मन योजना बैच टूव श्री से 139 रोड व 127 पुल की योजनाएं दी थी, लेकिन इनमें से एक भी योजना के लिए लेटर ऑफ अवार्ड जारी नहीं किया गया. सारे टेंडर अभी तक पेंडिंग है. इन योजनाओं के लिए फिर से निकाली गयी निविदा का निबटारा 20 जुलाई तक कर लेने को कहा गया है. इंजीनियरों का कहना है कि इस योजना का निबटारा समय पर होने में संशय है. ऐसे में मामला फंसेगा.

1100 से अधिक सड़कों का निकला था टेंडर

ग्रामीण कार्य विभाग व झारखंड स्टेट रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से 1100 से अधिक सड़कों का टेंडर निकला था. पीएम जन मन योजना बैच वन के तहत 74 पैकेज का टेंडर निकला था. एक पैकेज में तीन से चार योजनाएं शामिल थीं. इसमें से 10 पैकेज का टेंडर पेंडिंग रह गया. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 40 योजनाओं का टेंडर निकला, लेकिन 24 टेंडर लंबित रह गये. वहीं, तीन योजना का फिर से टेंडर हुआ. इस योजना के तह एक से पांच करोड़ की 794 योजनाओं का टेंडर निकाला गया था. इसमें से 47 योजनाएं पेंडिंग रह गयीं.

सचिव ने टेंडर निबटारा में तेजी लाने को कहा

विभागीय सचिव मनोज कुमार ने विभाग द्वारा चल रही पीएम जन मन योजना बैच वन, टू व श्री के साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के टेंडर की समीक्षा में पाया था कि कई का निबटारा नहीं किया गया है. जबकि, शत प्रतिशत टेंडर का निबटारा कर लेना था. किसी भी हाल में टेंडर को लटकाना नहीं है. सचिव ने टेंडर निबटारा कार्य के प्रति असंतोष व्यक्त किया. साथ ही निबटारा में तेजी लाने को कहा.

टेंडर का निबटारा जल्द होगा : मुख्य अभियंता

इस संबंध में मुख्य अभियंता मनोहर कुमार ने कहा कि जल्द सारी योजनाओं का टेंडर निबटारा हो जायेगा. अधिकतम टेंडर का निष्पादन कर लिया है. शेष का निबटारा किया जा रहा है. जल्द निष्पादन कर काम शुरू करा दिया जायेगा. यह देखा जा रहा है कि किन स्थितियों में टेंडर का निष्पादन नहीं हुआ था. उसका हल निकाल लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ की चुटूपालु घाटी में बड़ा हादसा टला, ओवरटेक कर रहे ट्रेलर ने दो कार को मारी टक्कर

इसे भी पढ़ें: जनता के हितों के आगे झुक गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, 24 घंटे के अंदर खुला गुमला नगर परिषद का ताला

The post झारखंड में 300 से ज्यादा सड़क-पुल टेंडर अटके, 15 जुलाई तक निबटारे की डेडलाइन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top