Hot News

हम तस्वीरें ले रहे थे और बोट पलट गया, हम सब मदद के लिए चिल्ला रहे थे; वियतनाम दुर्घटना में जिंदा बचे टूरिस्ट ने बताया

Vietnam Boat Incident : वियतनाम बोट दुर्घटना में जिंदा बचे तमिलनाडु के एक टूरिस्ट मुरुगराज ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि कि शनिवार सुबह हम नाव से मस्ती के लिए निकले थे. नाव समुद्र में करीब दो किलोमीटर ही चली थी, तभी एक बड़ी लहर उससे टकरा गई, जिससे वह दाईं ओर झुक गई और यात्री एक-दूसरे पर गिरने लगे. जिसकी वजह से जहाज पलटने लगा और हम प्रेशर नहीं झेल पाए. किसी तरह मैं खिड़की से बाहर निकला और रेलिंग पकड़ ली. बचाव दल हमारे पास 5 मिनट में ही पहुंच गया, बावजूद इसके कई लोगों को बचाया नहीं जा सका.

स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1:30 पर हुई दुर्घटना

आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक आशीष कुमार ने बताया कि हमें ग्रुप में आइलैंड पर ले जाया गया था. हमारा यह टूर कंपनी ट्रिप का हिस्सा था. दुर्घटना लोकल टाइम के हिसाब से दोपहर करीब 1:30 बजे हुई. नाव समु्द्र में मुश्किल से 300 से 400 मीटर ही गई थी कि पलट गई. उस वक्त हम तस्वीरें ले रहे थे. हम समझ ही नहीं पाए कि क्या और कैसे हो गया. हम सब मदद के लिए चिल्ला रहे थे. एक अन्य टूरिस्ट ने बताया कि संभवत: ओवरलोडिंग की वजह से बोट पलट गई.

शनिवार को हुई थी दुर्घटना

वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड के पास हुई इस दुर्घटना में शनिवार को 15 हिंदुस्तानीय टूरिस्ट की जान गई. फु क्वोक आइलैंड अपनी सफेद रेत और खूबसूरत शी बीच के लिए प्रसिद्ध है. यहां प्राकृतिक मोती की खेती होती है. शनिवार को हुई दुर्घटना तेज लहरों की वजह से हुई थी.

ये भी पढ़ें : वियतनाम के फु क्वोक आइलैंड के पास नाव पलटने से 15 हिंदुस्तानीय टूरिस्ट की मौत, बचाव कार्य जारी

The post हम तस्वीरें ले रहे थे और बोट पलट गया, हम सब मदद के लिए चिल्ला रहे थे; वियतनाम दुर्घटना में जिंदा बचे टूरिस्ट ने बताया appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top