मुंबई के ताज पैलेस होटल को उड़ाने की धमकी नवी मुंबई पुलिस को दी गई है. फोन काॅल आने के बाद से जांच जारी है, लेकिन अबतक यह जानकारी नहीं मिली है कि फोन किसने किया था.
मुंबई के ताज महल पैलेस होटल को उड़ाने की धमकी दी गई है. यह धमकी भरा फोन शनिवार रात करीब 12 बजे नवी मुंबई पुलिस को आया, जिसकी सूचना नवी मुंबई पुलिस ने तुरंत मुंबई पुलिस को दी.मुंबई पुलिस ने पूरे ताज होटल की अच्छी तरह से जांच की. जांच में अबतक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाया गया है. मुंबई पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कॉल किसने किया था और वह कहां से आया था.
The post मुंबई के ताज पैलेस होटल को उड़ाने की धमकी appeared first on Naya Vichar.

