Hot News

वृद्धापेंशन के लाभार्थी के खाते में आए 740 करोड़ रुपए

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड के नौआचक पंचायत अंतर्गत गावपुर निवासी एक वृद्ध पेंशनधारी के सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के खाते में अचानक अरबों रुपए आ गए। खाते में इतनी बड़ी राशि देखकर वृद्धघबरा गए। इधर,बैंक प्रबंधन ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण इस तरह की समस्या हो जाती है। बता दें कि नौआचक पंचायत के गावपुर स्थित वार्ड 13 निवासी भरत ईश्वर (80) 10 जुलाई की शाम अपनी ₹1100 की प्रशासनी पेंशन निकालने पास के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) पर गए थे। आधार सक्षम भुगतान प्रणाली के माध्यम से जब उन्होंने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के अपने खाते से ₹1100 निकाले तो ट्रांजैक्शन रसीद पर उपलब्ध राशि देखकर सीएसपी संचालक एवं भरत ईश्वर के होश उड़ गए। रसीद के अनुसार उनके खाते में 7 अरब 40 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895.78 रुपए यानी करीब 740 करोड रुपए से अधिक का बैलेंस दिख रहा था।

इतनी बड़ी राशि देखकर सीएसपी संचालक एवं बैंक खाताधारी घबरा गए। उक्त पेंशनधारी ने तत्काल सीएसपी संचालक के साथ सरायरंजन बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक को अपनी समस्या से अवगत कराया। बैंक प्रबंधक ने उनकी बैंक खाता देखकर बताया कि आपके खाते में मात्र ₹500 यह ही बैलेंस है। उन्होंने बताया कि जब वह पासबुक अपडेट करेंगे तो उनके खाते में यही दिखाई पड़ेगी। कोई बड़ा ट्रांजैक्शन के खाते में नहीं देखेगा। बैंक प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी से इस तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है।उन्होंने बताया कि इस आशय की सूचना रीजनल मैनेजर को दी जा रही है।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top