Hot News

Main Vaapas Aaunga: ‘मैं अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रहा था’, फ्लॉप होने के डर से टूट गए थे वेदांग रैना, फिर ऑडियंस ने बदल दी किस्मत

Main Vaapas Aaunga: मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिलीज के शुरुआती दिनों में फिल्म को देखने के लिए कम लोग थिएटर पहुंचे, जिससे इसकी कमाई काफी धीमी रही. लेकिन धीरे-धीरे जिन लोगों ने यह फिल्म देखी, उन्होंने इसकी खूब तारीफ की और अपने दोस्तों व परिवार वालों को भी इसे देखने की सलाह दी. देखते ही देखते फिल्म ने शानदार वापसी की और अब तक दुनियाभर में 93.42 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

अब फिल्म के एक्टर वेदांग रैना ने बताया है कि जब शुरुआत में फिल्म नहीं चल रही थी, तब उनका क्या हाल था.

Main Vaapas Aaunga Box Office: पहले 3 दिन बहुत मुश्किल थे

View on Instagram

वेदांग रैना ने Galatta Plus को दिए इंटरव्यू में कहा, “फिल्म के रिलीज होने के बाद पहले तीन दिन मेरे लिए बहुत मुश्किल थे. मैं अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रहा था. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं. जब आप किसी फिल्म के लिए इतनी मेहनत करते हैं, अपना पूरा दिल लगा देते हैं और फिर लोग उसे देखने थिएटर नहीं आते, तो बहुत दुख होता है.”

वेदांग ने बताया कि फिल्म देखने वाले दर्शकों और फिल्म समीक्षकों, दोनों ने इसकी तारीफ की थी. लेकिन इसके बावजूद शुरुआत में लोग थिएटर नहीं पहुंचे. यही बात उन्हें सबसे ज्यादा परेशान कर रही थी.

Main Vaapas Aaunga Audience Support: ऑडियंस ने बदल दी फिल्म की किस्मत

वेदांग रैना ने कहा कि इस फिल्म की सफलता के पीछे किसी बड़े प्रमोशन या विज्ञापन का नहीं, बल्कि दर्शकों के वर्ड ऑफ माउथ का सबसे बड़ा हाथ है. जिन लोगों ने फिल्म देखी, उन्होंने अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सोशल मीडिया के जरिए दूसरों को भी इसे देखने की सलाह दी. धीरे-धीरे यही बात फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बन गई.

वेदांग ने कहा, “हमने फिल्म का प्रमोशन करने की पूरी कोशिश की, लेकिन असली काम दर्शकों ने किया. उन्होंने ही लोगों तक फिल्म पहुंचाई और इसे सफल बनाया.”

Main Vaapas Aaunga Story: क्या है फिल्म की कहानी?

‘मैं वापस आऊंगा’ एक 95 साल के बुजुर्ग की कहानी है, जो पाकिस्तान जाने के सफर पर निकलता है. इस दौरान उसे स्ट्रोक आता है और भूलने की बीमारी (डिमेंशिया) के लक्षण दिखाई देने लगते हैं. इसके बाद उसका पोता उसके अतीत और हिंदुस्तान-पाकिस्तान बंटवारे से जुड़े राज जानने की कोशिश करता है. फिल्म रिश्तों, बिछड़ने के दर्द और यादों की एक भावुक कहानी दिखाती है.

Main Vaapas Aaunga Cast: फिल्म में कौन-कौन हैं?

12 जून 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं इसका संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘मैं वापस आऊंगा’ का महेश भट्ट ने किया रिव्यू, बोले- ऐसी फिल्म बनाना बगावत

यह भी पढ़ें: वर्ड ऑफ माउथ ने बदली ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत, इम्तियाज अली ने जताई खुशी, बोले- दर्शकों के प्यार का कमाल है

The post Main Vaapas Aaunga: ‘मैं अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रहा था’, फ्लॉप होने के डर से टूट गए थे वेदांग रैना, फिर ऑडियंस ने बदल दी किस्मत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top