Hot News

बद्रीनाथ दान चोरी मामला: वीआईपी खर्चों में हेरफेर, सरकार ने कार्रवाई का दिया निर्देश, 5 गवाहों के बयान दर्ज

Badrinath Temple Donation Theft Case: जांच में सामने आया है कि केदारनाथ में आने वाले वीआईपी मेहमानों के रहने और खाने-पीने के बिलों के भुगतान में गड़बड़ी की गई है. बड़े अधिकारियों की मंजूरी के बिना ही मंदिर के खजाने से एडवांस पैसा निकाल कर बांट दिया गया.

CEO और मैनेजर भी सवालों के घेरे में

इस घपले में केदारनाथ के तत्कालीन मैनेजर, मुख्य प्रभारी अधिकारी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की भूमिका पर सवाल उठे हैं. पर्यटन एवं धार्मिक मामलों के विभाग (अनुभाग-1) के उप सचिव अनिल कुमार पांडे ने 25 जून को एक पत्र जारी किया था, जिसमें वीआईपी मेहमानों के रहने और खाने-पीने के बिलों के भुगतान में गड़बड़ी के बारे में जानकारी दी गई थी.

दान चोरी मामला: SIT ने 5 गवाहों के बयान दर्ज किए

बद्रीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान की चोरी के मामले में चमोली पुलिस और एसआईटी (SIT) की टीम ने 5 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं.

दान चोरी मामले में जांच शुरू

एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने बताया: “हमने मंदिर समिति (BKTC) की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. मुख्य गवाहों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और 2 जुलाई का सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर लिया गया है. अब हमें बीकेटीसी (BKTC) की आधिकारिक आंतरिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है. साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे.”

CCTV में कैद हुई चोरी की घटना

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में निलंबित बीकेटीसी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को डोनेशन काउंटिंग रूम से संदिग्ध रूप से नकदी, सोने-चाँदी के सिक्के, शालिग्राम पत्थर और चढ़ावे के लिफाफे छिपाते या चुराते हुए देखा गया है.

हाईकोर्ट पहुंचा मामला, चार स्तरों पर चल रही जांच

इस मामले में मंदिर के प्रभारी अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान की शिकायत पर बद्रीनाथ थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई थी. एसआईटी ने पुष्पवान के अलावा सीसीटीवी कंट्रोल ऑफिसर पंवार और काउंटिंग के दौरान मौजूद हरेंद्र कोठारी के बयान भी दर्ज किए हैं. आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल ने अपने निलंबन और एफआईआर को चुनौती देते हुए उत्तराखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. जस्टिस आलोक मेहरा की अदालत ने इस मामले की सुनवाई करते हुए बीकेटीसी (BKTC) से जवाब तलब किया है. मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होनी तय हुई है.

ये भी पढ़ें: राम मंदिर दान चोरी की परतें CCTV ने खोली, 40 दिन में 70 बार निकाली गई रकम

The post बद्रीनाथ दान चोरी मामला: वीआईपी खर्चों में हेरफेर, प्रशासन ने कार्रवाई का दिया निर्देश, 5 गवाहों के बयान दर्ज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top