Hot News

अमेरिका ने होर्मुज खुलने का किया दावा, ईरान ने किया खारिज; कहा- ट्रांजिट परमिट के बिना गुजरना मुश्किल

US Iran War: US सेंट्रल कमांड ने ट्वीट किया, “होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) उन सभी जहाजों के लिए खुला है जो अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से कानूनी रूप से गुजरना चाहते हैं. ईरान का इस जलडमरूमध्य पर नियंत्रण नहीं है. आवाजाही जारी है.”

होर्मुज जलडमरूमध्य से आवागमन फिलहाल संभव नहीं : पीजीएसए

फारसी खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण (PGCA) ने अमेरिकी दावे को खारिज करते हुए एक्स पर लिखा- “हम सभी सम्मानित आवेदकों को सूचित करते हैं कि क्षेत्र में अमेरिकी सेना की अवैध गतिविधियों के कारण, होर्मुज जलडमरूमध्य से आवागमन फिलहाल संभव नहीं है. जैसे ही शांति बहाल होगी, सभी आवेदनों के लिए परमिट जारी किए जाएंगे.” आगे लिखा- “ट्रांजिट परमिट प्राप्त करने का एकमात्र तरीका वेबसाइट के माध्यम से है. पीजीसीए ने कहा- ताजा समाचार और अपडेट के लिए, सोशल नेटवर्क X पर हमारे अकाउंट को फॉलो करें. हम आपके धैर्य और सहयोग के लिए आभारी हैं.”

होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, तेहरान ने भी दागीं मिसाइलें

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर हमले के जवाब में रविवार को ईरान पर हमला किया. इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन, कतर, कुवैत, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को निशाना बनाकर हमले किए. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक कंटेनर जहाज पर हमला किया, जिससे उसमें आग लग गयी और उसके चालक दल को जहाज छोड़ना पड़ा.

अमेरिकी सेना ने ईरान के 140 ठिकानों पर किया हवाई हमला

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि उसने ईरान के करीब 140 ठिकानों पर हवाई हमला किया. निशाना बनाए गए ठिकानों में मिसाइल और ड्रोन लॉन्च साइट, गोला-बारूद के भंडार, संचार उपकरण (Communication equipment) और अन्य केंद्र शामिल थे.

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले के बाद ईरान का यू-टर्न, कहा- हमसे गलती हुई

The post अमेरिका ने होर्मुज खुलने का किया दावा, ईरान ने किया खारिज; कहा- ट्रांजिट परमिट के बिना गुजरना मुश्किल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top