Bihar Train News: बिहार के ट्रेन यात्रियों के लिए अच्छी समाचार है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक, (गाड़ी नंबर- 09448) पटना-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह स्पेशल ट्रेन 17 जुलाई की रात 10:30 बजे पटना जंक्शन से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 2:20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.
यात्रियों को मिलेगी राहत
मिली जानकारी के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन पटना जंक्शन से रवाना होकर पीडीडीयू, कानपुर, कोटा, रतलाम और छायापुरी जैसे प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी. त्योहारों और छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच यह स्पेशल ट्रेन बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और गुजरात की ओर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है.
दानापुर-बेंगलुरु स्पेशल की बढ़ी अवधि
इसके साथ ही दानापुर से बेंगलूरु और चर्लपल्ली के बीच चल रही स्पेशल ट्रेनों की अवधि में विस्तार किया गया है. दानापुर-एसएमवीबी (बेंगलूरु) स्पेशल ट्रेन 17 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगी. यह ट्रेन 27 जुलाई और 1 अगस्त को छोड़कर बाकी सभी दिन चलेगी. वापसी में यही ट्रेन 19 जुलाई से 2 सितंबर तक चलेगी. लेकिन 29 जुलाई और 3 अगस्त को इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा. इस ट्रेन में एसी-2, एसी-3, स्लीपर और जेनरल समेत 22 कोच होंगे.
दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल का भी बढ़ा परिचालन
इसके अलावा दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन (गाड़ी नंबर- 07091/07092) का परिचालन भी बढ़ाया गया है. यह ट्रेन 18 और 25 जुलाई को चर्लपल्ली से और 20 और 27 जुलाई को दानापुर से चलेगी. इसमें भी एसी-2, एसी-3, स्लीपर और जेनरल समेत 22 कोच होंगे. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के मुताबिक ये ट्रेन अपने पहले के टाइम टेबल और रूट के अनुसार ही चलेंगी.
Also Read: बिहार में अब गांवों में भी देना पड़ेगा होल्डिंग टैक्स, राज्य प्रशासन ने इस नियमावली को दी मंजूरी
The post पटना-अहमदाबाद के बीच इस दिन से चलेगी स्पेशल ट्रेन, दानापुर से चलने वाली दो ट्रेनों की बढ़ी अवधि appeared first on Naya Vichar.
