Hot News

हेरा फेरी 3 जरूर करूंगा… परेश रावल का ऐलान, अक्षय कुमार के 25 करोड़ वाले लीगल नोटिस पर भी तोड़ी चुप्पी

Paresh Rawal Confirms Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी’ में परेश रावल ने बाबूराव का किरदार निभाया था. इस आइकॉनिक रोल की कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को पसंद आई. हालांकि जब हेरा फेरी 3 की बारी आई, तो परेश रावल ने अनाउंस किया कि वह फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं बनेंगे. अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने उन पर 25 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भी भेज दिया. हालांकि, परेश रावल का कहना है कि इस नोटिस का कोई ठोस कानूनी आधार नहीं था. उनके मुताबिक, यह कदम पूरी तरह से अक्षय कुमार की इमोशनल रिएक्शन का नतीजा था.

Paresh Rawal To Be A Part Of Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 का हिस्सा बनेंगे परेश रावल

विक्की लालवानी संग बातचीत में परेश रावल ने फाइनली साफ कर दिया कि वह ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा जरूर बनेंगे. उन्होंने कहा, “जब भी ‘हेरा फेरी’ बनेगी, मैं उसमें जरूर काम करूंगा. फिल्म को कौन बनाएगा, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. इस फ्रेंचाइजी से मेरा खास जुड़ाव है और मैं इसका हिस्सा बनने के लिए हमेशा तैयार हूं.”

Paresh Rawal On Akshay Kumar: क्या अक्षय संग काम नहीं करना चाहते हैं परेश रावल

परेश रावल ने उन सभी अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि वह अक्षय कुमार के साथ काम नहीं करना चाहते. उन्होंने साफ कहा, “ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि मुझे अक्षय कुमार के साथ काम करने में कोई दिक्कत है. मामला सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा हुआ है. अगर मुझे यह फिल्म करनी होती, तो उसके लिए फिरोज नाडियाडवाला की मंजूरी जरूरी थी, क्योंकि इस फ्रेंचाइजी के पूरे अधिकार उन्हीं के पास हैं.”

What Paresh Rawal Says About 25 Crore Legal Notice: अक्षय कुमार की तरफ से मिले 25 करोड़ रुपये के लीगल नोटिस पर क्या बोले परेश रावल

अक्षय कुमार की तरफ से मिले 25 करोड़ रुपये के लीगल नोटिस पर भी परेश रावल ने अपनी राय रखी. परेश रावल ने कहा, “मेरे हिसाब से वह पूरी तरह एक इमोशनल रिएक्शन था. शायद अक्षय के मन में यही आया होगा कि ‘परेश मुझे कैसे मना कर सकते हैं?’ मुझे लगता है कि उस वक्त वह इमोशनली काफी अपसेट थे और उसी वजह से उन्होंने लीगल नोटिस भेजा. मेरा आज भी यही मानना है.”

Paresh Rawal Akshay Kumar Last Film: परेश रावल और अक्षय कुमार की आखिरी फिल्म

परेश रावल और अक्षय कुमार आखिरी बार वेलकम टू द जंगल में नजर आए थे. फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इससे पहले दोनों ने हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में भी साथ स्क्रीन शेयर किया था.

ये भी पढ़ें: Hera Pheri 3 छोड़ने के फैसले पर परेश रावल ने फाइनली तोड़ी चुप्पी- फिल्ममेकर के साथ…

ये भी पढ़ें: Hera Pheri 3 बनेगी या नहीं? परेश रावल ने फाइनली दे दिया जवाब

The post हेरा फेरी 3 जरूर करूंगा… परेश रावल का ऐलान, अक्षय कुमार के 25 करोड़ वाले लीगल नोटिस पर भी तोड़ी चुप्पी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top