Hot News

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव, करीबी दोस्त ने बताई वजह

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी की. दोनों की वेडिंग काफी प्राइवेट तरीके से हुई. जिसमें क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मौजूद थे. सेलिब्रेशन में एक्टर की दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव शामिल नहीं हुई. अब आमिर के करीबी दोस्त ने सच्चाई बताई.

Why Reena-Kiran Not Attend Gauri Spratt Aamir Khan Wedding: क्यों आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में शामिल नहीं हुई रीना और किरण

आमिर खान के करीबी दोस्त, अभिनेता और फिल्ममेकर अमीन हाजी ने रेडिफ संग बातचीत में साफ किया कि रीना और किरण के शादी में शामिल न होने के पीछे किसी तरह की नाराजगी या मनमुटाव नहीं था. यह फैसला पूरी समझदारी और सम्मान के साथ लिया गया था, ताकि आमिर और गौरी को अनकंफर्टेबल महसूस न हो.

Aamir Khan Friends On Reena and Kiran: रीना और किरण को लेकर क्या बोले आमिर खान के दोस्त

उन्होंने आगे कहा, “आमिर, रीना और किरण के रिश्ते आज भी बेहद सम्मानजनक हैं. उस समय किरण यूके में थीं, लेकिन आजाद शादी अटेंड करने के लिए वापस इंडिया आ गए थे.” रीना दत्ता के शादी में शामिल न होने पर अमीन ने कहा, “मुझे लगता है कि कुछ गैरमौजूदगियां बिल्कुल स्वाभाविक होती हैं. कई बार किसी को उसकी पर्सनल स्पेस देना भी प्यार और सम्मान जताने का एक तरीका होता है. आखिर इतने खास मौके पर कोई भी नहीं चाहेगा कि किसी को किसी भी वजह से असहज महसूस हो.”

Close Friend On Aamir And Gauri wedding: आमिर और गौरी की शादी पर क्या बोले क्लोज फ्रेंड

अमीन ने यह भी बताया कि आमिर और गौरी ने अपनी शादी को पूरी तरह सादगी से रखा और पारंपरिक रस्मों से दूरी बनाई. उन्होंने कहा, “शादी आमिर के घर पर हुई थी. किसी तरह की पारंपरिक वेडिंग सेरेमनी नहीं रखी गई थी. कई लोगों ने पूछा कि संगीत या दूसरी रस्में हुई थीं या नहीं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था. हम सब बस साथ बैठे, खूब बातें कीं, हंसे और इस खास पल को साथ मिलकर एंजॉय किया.”

ये भी पढ़ें: Aamir Khan Wedding First Photo: आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, दोनों एक्स वाइफ और शिशु भी हुए शामिल

ये भी पढ़ें: क/ितनी अमीर हैं आमिर खान की होने वाली पत्नी, जानें गौरी स्प्रैट की नेटवर्थ

The post आमिर खान-गौरी स्प्रैट की शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव, करीबी दोस्त ने बताई वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top