Hot News

IGNOU ने बढ़ाई जुलाई सेशन में एडमिशन की डेट, अब इस दिन तक करें अप्लाई

IGNOU Admission 2026: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की ओर से ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन की डेट आगे बढ़ा दी गई है. जुलाई सेशन में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं.

IGNOU देश का सबसे बड़ा ओपन यूनिवर्सिटी सिस्टम है, जहां हर साल लाखों छात्र ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन लेते हैं. इसमें एडमिशन लेने के लिए नीचे दिए स्टेप्स से रजिस्ट्रेशन करना होगा.

ऐसे करें IGNOU Admission 2026 के लिए आवेदन

  • सबसे पहले IGNOU की आधिकारिक एडमिशन वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर New Registration पर क्लिक करके अपना अकाउंट बनाएं.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें.
  • अपनी पसंद का कोर्स चुनें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और शैक्षणिक प्रमाणपत्र अपलोड करें.
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें.

IGNOU Admission को लेकर नोटिस

200 से ज्यादा कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन

IGNOU में छात्रों को अपनी जरूरत और करियर के हिसाब से कई तरह के कोर्स चुनने का विकल्प मिलता है. यहां अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट समेत 200 से अधिक कार्यक्रम उपलब्ध हैं. विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां पढ़ाई के लिए नियमित कॉलेज जाने की जरूरत नहीं होती. छात्र घर बैठे ऑनलाइन या डिस्टेंस मोड से पढ़ाई पूरी कर सकते हैं.

IGNOU में कई नए कोर्स

इस बार IGNOU ने छात्रों के लिए कई नए कोर्स शुरू किए हैं. अब छात्र चार वर्षीय ग्रेजुएशन (FYUP) के साथ-साथ AI, Machine Learning, Climate Change, Criminal Justice Social Work और Geriatric Health and Care जैसे मॉडर्न कोर्स में भी एडमिशन ले सकेंगे. इसके अलावा MBA में HR, Marketing, Finance और Operations Management जैसे नए स्पेशलाइजेशन भी जोड़े गए हैं. इन सभी कोर्स को UGC और AICTE की मंजूरी मिल चुकी है.

ये भी पढ़ें: जॉब के साथ UG, PG और PhD करने का मौका, ये 5 ओपन यूनिवर्सिटी हैं बेस्ट ऑप्शन

The post IGNOU ने बढ़ाई जुलाई सेशन में एडमिशन की डेट, अब इस दिन तक करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top