NEET UG Re-Exam Pass Percentage: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA के अनुसार, इस साल 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं. हालांकि इतने बड़े आंकड़े के बावजूद 700 से ज्यादा अंक हासिल करना बेहद मुश्किल साबित हुआ.
सिर्फ 19 छात्रों को 700 से ज्यादा मार्क्स
अगर स्कोर के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि टॉप स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं था. कुल 19 छात्रों ने 700 से ज्यादा अंक हासिल किए. वहीं 650 या उससे अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवारों की संख्या 1,492 रही. 600 या उससे ज्यादा अंक लाने वाले 10,160 छात्र रहे, जबकि 500 से अधिक अंक हासिल करने वाले 90,780 उम्मीदवार रहे.
दो छात्रों ने हासिल किए सबसे ज्यादा 715 अंक
इस साल NEET UG में सबसे ज्यादा 715 अंक हासिल किए गए. पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा स्कोर किया.
दिलचस्प बात यह भी है कि 690 से ज्यादा अंक पाने वाले कुल 138 छात्र देश के 66 अलग-अलग शहरों से हैं. इनमें से 93 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार पहली बार NEET परीक्षा देने वाले थे. वहीं टॉप 138 में शामिल लगभग सभी छात्र 17 से 19 वर्ष की उम्र के हैं.
NEET UG कैटेगरी वाइज रिजल्ट
| कैटेगरी | क्वालिफाई उम्मीदवार |
| General | 2.91 लाख |
| OBC-NCL | 5.12 लाख |
| SC | 1.59 लाख |
| ST | 63,716 |
| Gen-EWS | 95,026 |
| PwBD | 3,666 |
| PwD | 303 |
NEET UG 2026 परीक्षा हिंदुस्तान के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी. परीक्षा में देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के छात्रों ने हिस्सा लिया. सबसे ज्यादा सफल उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से रहे, जबकि लक्षद्वीप से सबसे कम 43 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए.
ये भी पढ़ें: NEET UG Re-Exam का रिजल्ट जारी, पंजाब के आर्यन गुप्ता टॉपर
The post NEET UG Re-Exam में सिर्फ 19 छात्रों ने पार किया 700 का आंकड़ा, देखें पास प्रतिशत appeared first on Naya Vichar.
