Hot News

जामुड़िया के केलस्टार कारखाने में फर्नेस ब्लास्ट : 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

जामुड़िया से जितेंद्र त्रिवेदी की रिपोर्ट

Jamuria Kelstar Factory Furnace Blast: पश्चिम बर्धमान जिले के जामुड़िया औद्योगिक क्षेत्र स्थित शेखपुर इलाके में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे केलस्टार स्पंज लिमिटेड (Kelstar Sponge Limited) कारखाने के स्टील मेल्टिंग शॉप (SMS) फर्नेस में धमाका (Blast) हो गया. इस हादसे में 4 श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गये हैं. सभी को इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

धमाके से सहमे आसपास के लोग

धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग सहम उठे. घटना के बाद कारखाना परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. अपने परिजनों की चिंता में स्थानीय ग्रामीण तुरंत कारखाने के बाहर जमा होने लगे.

ब्लास्ट फर्नेस में धमाके की सूचना मिलते ही पहुंचा एंबुलेंस.

पिघला लोहा फैलने से राहत कार्य में आयी बाधा

हादसे के वक्त फर्नेस से पिघला हुआ लोहा चारों तरफ फैल गया, जिससे शुरुआत में राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही एसीपी (सेंट्रल) समेत जामुड़िया थाने की पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. फायर फाइटर्स ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

ये भी पढ़ें: दुर्गापुर स्टील प्लांट के लैडल में गिरे मजदूर की जलकर मौत, परिसर में हड़कंप

दुर्गापुर रेफर किये गये झुलसे मजदूर

हादसे में झुलसे चारों मजदूरों को पहले रानीगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दुर्गापुर के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. फिलहाल किसी भी श्रमिक की मौत की पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: डीपीएल में कूलिंग टावर से गिरकर 2 ठेका श्रमिकों की मौत, एक गंभीर, 15 लाख रुपए और स्थायी नौकरी की मांग

पुलिस और प्रशासन जांच में जुटी

घटना के बाद कारखाना प्रबंधन और मजदूरों के बीच तनाव और चिंता का माहौल है. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: गलसी के आरएस एग्रो राइस मिल में आग, धान, चावल और मशीनरी जलकर राख

औद्योगिक क्षेत्र में होते रहते हैं ऐसे हादसे

जामुड़िया के औद्योगिक क्षेत्र में नियमित अंतराल पर फर्नेस ब्लास्ट और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले सामने आते रहते हैं. प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों में बार-बार हो रहे ऐसे हादसों को रोकने और सुरक्षा-व्यवस्था को कड़ा करने के लिए राज्य मुख्यालय स्तर पर बातचीत की जा रही है.

ये भी पढ़ें: West Bengal News: दुर्गापुर स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से एक ठेका मजदूर की मौत, तीन की हालत गंभीर

The post जामुड़िया के केलस्टार कारखाने में फर्नेस ब्लास्ट : 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, पूरे इलाके में दहशत का माहौल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top