Hot News

मुरादपुर गांव की असिस्टेंट कमिश्नर बिटिया, उषा ने ऐसे क्रैक किया BPSC

BPSC Success Story Usha Kumari: सिविल सेवा की तैयारी करने वाले हर उम्मीदवार की राह आसान नहीं होती. कोई आर्थिक परेशानियों से लड़ता है तो कोई मानसिक दबाव से. बिहार के सीतामढ़ी जिले की उषा कुमारी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. 69वीं BPSC परीक्षा में उनका सपना सिर्फ 4 अंकों से टूट गया था. इसके बाद उषा BPSC 70वीं परीक्षा क्रैक करके स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर बन गई हैं.

“कभी-कभी जिंदगी एक झटके में आपके सपने रोक देती है, लेकिन अगर इरादे मजबूत हों तो वही सपना अगली कोशिश में आपकी पहचान बन जाता है.” -उषा कुमारी (BPSC 70th Rank 322)

BPSC Success Story Usha Kumari: कौन हैं उषा कुमारी?

उषा कुमारी सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के मुरादपुर गांव की रहने वाली हैं. एक बेहद साधारण परिवार से आने वाली उषा के पिता राकेश कुमार व्यवसायी हैं, जबकि मां नूतन कुमारी आंगनवाड़ी सेविका हैं.

उषा कुमारी BPSC ऑफिस में

दूसरे प्रयास में BPSC क्रैक

उषा के लिए 70वीं BPSC उनके लिए दूसरा प्रयास था. इस बार उन्होंने अपनी तैयारी को और बेहतर बनाया. मेन्स परीक्षा के लिए एक कोचिंग की टेस्ट सीरीज जॉइन की और अलग-अलग संस्थानों में मॉक इंटरव्यू दिए.

उषा कुमारी को BPSC 70वीं परीक्षा में रैंक 322 प्राप्त हुआ. उनका सेलेक्शन स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हो गया है. उषा कहती हैं कि उनका अगला लक्ष्य UPSC परीक्षा पास करना है.

ये भी पढ़ें: मां को खोया, YouTube, Telegram से सेल्फ स्टडी, अमीषा बनीं BPSC ऑफिसर

The post मुरादपुर गांव की असिस्टेंट कमिश्नर बिटिया, उषा ने ऐसे क्रैक किया BPSC appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top