सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त करने पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके का बयान सामने आया है. उन्होंने वांगचुक के फैसले का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया, लेकिन साथ ही अपने आंदोलन को जारी रखने का रुख भी साफ कर दिया.
‘आपकी जान देश के लिए बेहद कीमती’
अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी बयान में दीपके ने लिखा: “हमें इस बात की बेहद राहत और खुशी है कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. सर, आपकी जबरदस्त हिम्मत और कुर्बानी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. अपनी जान जोखिम में डालकर आपने पूरे देश की चेतना को जगाया है. आपकी जान इस देश के लिए बेहद कीमती है.”
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रहेगा जारी
अनशन खत्म होने पर खुशी जताने के साथ ही अभिजीत दीपके ने अपने आंदोलन का भावी रुख भी स्पष्ट कर दिया. उन्होंने ऐलान किया कि कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन तब तक समाप्त नहीं होगा, जब तक कि धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते.
ये भी पढ़ें: पेपर लीक पर दिल्ली HC का एक्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित, तेजी से होगी सुनवाई
ये भी पढ़ें: छात्र आंदोलन के बीच एक्शन मोड में केंद्र प्रशासन: विनीत जोशी की शिक्षा विभाग से छुट्टी
ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने समाप्त कराया अनशन
The post सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर आया अभिजीत दीपके का बयान, कर दिया ये ऐलान appeared first on Naya Vichar.
