Hot News

Honda Dio 125 का H-Smart वेरिएंट है कितना स्मार्ट? खरीदने से पहले जानें इसमें क्या-क्या मिलता है

Honda Dio 125 को कंपनी दो वेरिएंट्स- STD और H-Smart में बेचती है. इनमें H-Smart की कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन इसके बदले आपको कुछ ज्यादा सुविधाएं भी मिलती हैं. इसमें की-लेस (चाबी के बिना) स्टार्ट सिस्टम जैसी सुविधा दी गई है. यानी आपको बार-बार चाबी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे स्कूटर चलाना ज्यादा आसान हो जाता है. अगर आप भी Honda Dio 125 का H-Smart वेरिएंट खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए बिना देर किए जानते हैं कि इसमें आपको कौन-कौन से खास फीचर्स मिलते हैं.

Honda Dio 125 H-Smart: डिजाइन 

अगर लुक्स की बात करें, तो Dio 125 H-Smart और स्टैंडर्ड Dio 125 में कोई बड़ा फर्क नजर नहीं आता. दोनों स्कूटर में वही शार्प LED हेडलाइट, स्पोर्टी डिजाइन और 6 कलर ऑप्शन मिलते हैं. यानी पहली नजर में दोनों लगभग एक जैसे दिखते हैं.

Photo: honda2wheelersindia.com

Honda Dio 125 H-Smart: फीचर्स

Honda ने H-Smart वेरिएंट में सबसे बड़ा बदलाव इसकी चाबी को लेकर किया है. इसमें अब नॉर्मल चाबी की जगह Remote Smart Key मिलती है. यानी स्कूटर को लॉक या अनलॉक करने, पार्किंग में ढूंढ़ने और स्टार्ट करने के लिए आपको जेब से चाबी निकालने की भी जरूरत नहीं पड़ती. इतना ही नहीं, Honda के ऐप से कनेक्ट करने पर इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जिन्हें TFT डिस्प्ले पर देखा जा सकता है.

हालांकि, इस वेरिएंट में एक छोटा-सा समझौता भी करना पड़ता है. H-Smart में किक स्टार्ट नहीं मिलता और इसे केवल सेल्फ-स्टार्ट से ही चालू किया जा सकता है.

सेफ्टी और ब्रेकिंग 

ब्रेकिंग के लिए Honda H-Smart में आगे 190mm का डिस्क ब्रेक और पीछे 130mm का ड्रम ब्रेक मिलता है. वहीं, इसमें आगे 90/90-12 और पीछे 90/100-10 साइज के ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

इस स्कूटर में 123.92cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8.31PS की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. इतना ही नहीं, अगर कभी-कभार हाईवे पर भी निकलना पड़े, तो यह इंजन वहां भी अच्छी परफॉर्मेंस देने में माहिल है. खास बात यह है कि इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जो स्टैंडर्ड मॉडल जितना ही बड़ा है.

ये भी पढ़ें: Suzuki Access 125 का सबसे सस्ता मॉडल खरीदें या नहीं? जानें कौन-से फीचर्स मिलते हैं और क्या छूट जाता है

The post Honda Dio 125 का H-Smart वेरिएंट है कितना स्मार्ट? खरीदने से पहले जानें इसमें क्या-क्या मिलता है appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top