Hot News

बंगाल में ठप पड़ी 17 रेल परियोजनाओं पर शुरू होगा काम, जानें क्यों अटके थे प्रोजेक्ट

पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों से अधर में लटकी 17 रेल परियोजनाओं को रेल मंत्रालय की मंजूरी मिल गयी है. संसद के उच्च सदन राज्यसभा में केंद्र प्रशासन ने क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए इन नयी रेल लाइन परियोजनाओं को पुनर्जीवित करने (दोबारा शुरू करने) का निर्णय लिया है. राज्यसभा में सांसद विश्वजीत सिन्हा (राहुल सिन्हा) द्वारा पूछे गये अतारांकित प्रश्न संख्या 2364 के लिखित उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

क्यों अटकी थीं परियोजनाएं?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि इनमें से कई परियोजनाएं अलग से या पहले से चल रही योजनाओं के हिस्से के रूप में स्वीकृत की गयीं थीं. हालांकि, तत्कालीन राज्य प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण (Land Acquisition) में सहयोग नहीं मिलने और कानून-व्यवस्था (Law & Order) की समस्याओं के कारण इन प्रोजेक्ट्स पर काम आगे नहीं बढ़ सका था. इन्हें बीच में ही रोकना पड़ा था. अब आम जनता की आवश्यकताओं और लगातार उठ रही मांगों को देखते हुए रेल मंत्रालय ने इन परियोजनाओं पर फिर से काम शुरू करने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें: मोदी प्रशासन ने बंगाल को दी 83433 करोड़ की परियोजनाएं, शमिक भट्टाचार्य को अश्विनी वैष्णव का जवाब

दोबारा शुरू होने वाली 17 नयी रेल लाइन परियोजनाओं लिस्ट

प्रांतिक – सूरी Prantik – Siuri 34 किमी नयी रेल लाइन
बनगांव – पोरामहेशतला Bangaon – Poramahesthala 20 किमी नयी रेल लाइन
बनगांव – चांदबाजार Bangaon – Chandbazar 12 किमी नयी रेल लाइन
चांदबाजार – बागदा Chandbazar – Bagdah 14 किमी नयी रेल लाइन
राणाघाट (आरानघाटा) – दत्तफुलिया Ranaghat (Aranghata)–Duttaphulia 8 किमी नयी रेल लाइन
कांथी – एगरा Kanthi – Egra 26 किमी नयी रेल लाइन
नंदकुमार – बलाईपांडा Nandakumar – Balaipanda 28 किमी नयी रेल लाइन
नंदीग्राम – कांदियामारी (नयाचार) Nandigram–Kandiamari (Nayachar) 7 किमी नयी रेल लाइन
बोवाईचंडी – आरामबाग Bowaichandi – Arambagh 31 किमी नयी रेल लाइन
बोवाईचंडी – खाना Bowaichandi – Khana 24 किमी नयी रेल लाइन
बांकुड़ा (कालाबाटी) – पुरुलिया (हुरा के रास्ते) Bakura (Kalabati)–Purulia via Hura 65 किमी नयी रेल लाइन
रायगंज – ईटाहार Raiganj – Itahar 22 किमी नयी रेल लाइन
गंगारामपुर/गजोले – ईटाहार Gazole – Itahar 27 किमी नयी रेल लाइन
ईटाहार – बुनियादपुर Itahar – Buniadpur 27 किमी नयी रेल लाइन
चालसा – नक्सल Chalsa – Naxal 20 किमी नयी रेल लाइन
राजाभातखावा – जैंतिया Rajabhatkhawa – Jaintia 15 किमी नयी रेल लाइन
रायगंज – दालखोला Raiganj – Dalkhola 43 किमी नयी रेल लाइन

ये भी पढ़ें: रेलवे भर्ती परीक्षा : रांची-सबौर के बीच आज से चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

The post बंगाल में ठप पड़ी 17 रेल परियोजनाओं पर शुरू होगा काम, जानें क्यों अटके थे प्रोजेक्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top