Hot News

सुनीता आहूजा को धोखा दिया तो भिखारी बन जाओगे… जब गोविंदा को इस शख्स ने दी थी वार्निंग

Govinda Mom On Cheating Sunita Ahujसुनीता आहूजा को धोखा दिया तो भिखानी बन जाओगे… जब गोविंदा को इस शख्स ने दी थी वार्निंगa: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का एक पुराना इंटरव्यू एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इसमें उन्होंने अपने मां निर्मला देवी की कही एक बात को याद किया है.

Govinda Mom Warned Actor About Sunita Ahuja: गोविंदा को इस शख्स ने सुनीता आहूजा को लेकर दी थी वार्निंग

बॉलीवुड बबल संग बातचीत में गोविंदा ने अपनी मां निर्मला देवी और पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर कई बातें शेयर की थीं. उन्होंने बताया था कि उनकी मां सुनीता को काफी पसंद करती थी और उन्हें लक्ष्मी मानती थी. उनका मानना था कि सुनीता के घर में आने से परिवार के लिए अच्छे दिन शुरू हुए.

हालांकि, उनकी मां ने एक वार्निंग भी दी थी. गोविंदा के मुताबिक, निर्मला देवी ने उनसे साफ कहा था कि अगर उन्होंने कभी सुनीता को धोखा दिया, तो एक दिन ऐसी हालत आ जाएगी कि उन्हें भीख मांगनी पड़ेगी, क्योंकि सुनीता परिवार के लिए शुभ हैं.

सुनीता आहूजा और गोविंदा, फोटो- इंस्टाग्राम

Govinda-Sunita Ahuja Divorce Controversy: गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच तलाक को लेकर बढ़ा विवाद

गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है. सुनीता ने पति और अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर दावा किया कि दोनों शादी करने वाले थे, इसलिए उन्होंने तलाक की अर्जी वापस ले ली. दरअसल सुनीता ने दिसंबर 2024 में मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी. कुछ समय बाद गोविंदा के वकील ललित बिंदल ने इस बात को कंफर्म किया था. साथ ही बताया था कि दोनों के बीच सुलह हो चुकी है. इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसके चलते तलाक की समाचारों पर विराम लगा. हालांकि, सुनीता अपने बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ उसी फैमिली कोर्ट के बाहर फिर नजर आईं. बाद में सुनीता के मैनेजर ने बताया कि वह पुराने तलाक मामले के सिलसिले में कोर्ट गई थीं और अर्जी वापस लेने का प्रोसेस चल रहा है.

ये भी पढ़ें: गोविंदा- सुनीता के रिश्ते में नया ट्विस्ट, राखी सावंत से बातचीत में सुनीता ने किया दूसरी शादी को लेकर दावा

ये भी पढ़ें: Sunita Govinda से Shweta Raja तक, जब बाॅलीवुड की शादियां bedroom से निकलकर पब्लिक प्लेटफॉर्म पर पहुंची

The post सुनीता आहूजा को धोखा दिया तो भिखारी बन जाओगे… जब गोविंदा को इस शख्स ने दी थी वार्निंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top