दुनिया में दीवानों की कोई कमी नहीं है, लेकिन जब बात ऐपल (Apple) के प्रशंसकों की आती है, तो दीवानगी का स्तर एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंच जाता है. ऐसा ही एक अनोखा मामला दुबई से सामने आया है, जिसने पूरी दुनिया के टेक प्रेमियों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.
मूल रूप से कराची के रहने वाले और दुबई में बसे मोहम्मद शाका ऐपल के इतने बड़े फैन हैं कि वे कंपनी का नया फोल्डेबल फोन- iPhone Duo खरीदने के लिए अपने पूरे 53 पुराने iPhones के जखीरे के साथ सीधे ऐपल स्टोर पहुंच गए. आइए जानते हैं कि शाका की इस अनोखी दीवानगी के पीछे की पूरी कहानी क्या है.
ऐपल का पहला मॉडल से लेकर iPhone 18 Pro Max तक का कलेक्शन!
मोहम्मद शाका पिछले दो दशकों (20 साल) से आईफोन इकट्ठा कर रहे हैं. उनके पास साल 2007 में लॉन्च हुए पहले आईफोन से लेकर हालिया iPhone 18 Pro Max तक का हर एक मॉडल मौजूद है.
गल्फ न्यूज (Gulf News) की रिपोर्ट के मुताबिक, जब शाका ऐपल के नये फोल्डेबल स्मार्टफोन ‘iPhone Duo’ को खरीदने वाले थे, तो ऐपल स्टोर के स्टाफ ने उन्हें अपना पूरा कलेक्शन एक दिन पहले ही स्टोर पर लाने के लिए कहा था. जब वे 53 आईफोन्स के साथ पहुंचे, तो स्टोर कर्मचारी भी हैरान रह गए.
शौक नहीं, तकनीक की यात्रा
शाका के लिए आईफोन इकट्ठा करना सिर्फ टाइमपास या दिखावा नहीं है.
- सजाकर रखते हैं फोन: वे इन फोन्स को रोजमर्रा के इस्तेमाल में लाने के बजाय एक म्यूजियम की तरह सजाकर रखते हैं.
- कलर वैरायटी: उनके पास एक ही मॉडल के कई रंग मौजूद हैं.
- बदलाव के गवाह: शाका का मानना है कि हर एक आईफोन अपने दौर की नई तकनीक, कैमरा इवोल्यूशन, बैटरी लाइफ और ओएस (OS) में हुए सुधारों की एक खूबसूरत कहानी बयां करता है.
हालांकि उनके पास सैमसंग और मोटोरोला के फोन्स भी हैं, लेकिन नये के प्रति उनका प्यार हमेशा सिर चढ़कर बोलता है.
3 साल का इंतजार और पहला फोल्डेबल आईफोन
‘iPhone Duo’ खरीदना शाका के लिए किसी सपने के सच होने जैसा था. वे पिछले 3 सालों से ऐपल के फोल्डेबल फोन का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही प्री-बुकिंग शुरू हुई, उन्होंने बिना देर किए तुरंत 2 यूनिट्स बुक कर लीं.
शाका पिछले तीन सालों से दुबई में ऐपल के नए लॉन्च पर सबसे पहला फोन खरीदने वाले ग्राहकों में शामिल रहे हैं. अब उनका अगला सपना कैलिफोर्निया स्थित ऐपल हेडक्वार्टर (Apple Park) जाकर वहां के बड़े लॉन्च इवेंट में सबसे पहली लाइन में खड़े होना है, ताकि वे कंपनी को दिखा सकें कि उनका जुनून किस हद तक है.
ब्रांड नहीं, इमोशन है!
ब्रांड लॉयल्टी (Brand Loyalty) की तो दुनिया में मिसालें भरी पड़ी हैं, लेकिन 53 आईफोन्स की पूरी विरासत को संभालकर रखना और नए फोन के लिए उसे स्टोर तक ले जाना असली दीवानगी कहलाता है. मोहम्मद शाका की यह कहानी साबित करती है कि ऐपल सिर्फ एक टेक ब्रांड नहीं, बल्कि कई लोगों के लिए एक इमोशन है.
ये भी पढ़ें: सस्ता iPhone Duo खरीदने चले थे? जरा सा लालच खाली कर सकता है बैंक खाता, हो जाएं सावधान!
ये भी पढ़ें: आईफोन डुओ खरीदने से पहले जान लें रिपेयरिंग का यह सच, दोनों स्क्रीन टूटीं तो उड़ जाएंगे होश
The post 53 पुराने आईफोन लेकर स्टोर पहुंचा ये बंदा, खरीदने गया था Apple का पहला फोल्डेबल फोन! जानिए पूरा माजरा appeared first on Naya Vichar.