Hot News

पत्नी के एक फोन ने खोला 27 दिन पुरानी हत्या का राज, प्रेमिका की लाश नोएडा के नहर में फेंककर भागा था आरोपी

UP News: नोएडा के मामूरा में 27 जुलाई को प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर शव नहर में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.आरोपी ने वारदात के बाद पहचान मिटाने और पुलिस से बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन पत्नी को किए गए एक धमकी भरे फोन कॉल ने उसका सच सामने ला दिया. पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और 27 दिन बाद आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

पत्नी को फोन करना पड़ा भारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी सुभाष चंद्र ने 27 जुलाई को मामूरा में साथ रह रही स्त्री की गला दबाकर हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने अपने चचेरे भाई सर्वेंद्र और जीजा के भाई नीरज को बुलाया. तीनों ने शव को पहले बाइक पर इस तरह ले जाया कि देखने वालों को स्त्री के बीमार होने का शक हो. बाद में शव को पिकअप वाहन में रखकर दादरी के पास कोट नहर में फेंक दिया गया. स्त्री का शव 31 जुलाई को मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में जरारा और रसिकंदरपुर गांव के पास नहर से बरामद हुआ था.

शराब के नशे में दी धमकी

हत्या के बाद सुभाष ने अपनी पत्नी कांति देवी को फोन किया. उसने पहले पत्नी से कहा कि उसे उसकी याद आ रही है और वापस आकर साथ रहने का दबाव बनाया. साथ ही तलाक का मुकदमा वापस लेने को कहा. आरोप है कि पत्नी के इनकार करने पर उसने धमकी दी कि अगर वह साथ नहीं रहेगी तो उसे भी वहां भेज देगा, जहां दूसरी स्त्री गई है. इस धमकी से घबराई पत्नी 20 अगस्त को फेज-3 थाने पहुंची और अपनी सौतन की हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दी.

शादी के दो साल बाद छोड़ दिया था घर

पुलिस जांच में सामने आया कि कांति देवी की शादी वर्ष 2013 में सुभाष चंद्र से हुई थी. शादी के करीब दो साल बाद सुभाष ने उसे छोड़ दिया और हजारीबाग, बिहार की रहने वाली 38 वर्षीय दूसरी स्त्री के साथ रहने लगा. वर्ष 2021 में पहली पत्नी ने शादी से जुड़े दस्तावेज तैयार कर एटा कोर्ट में तलाक का मुकदमा दायर किया था. मामला अभी विचाराधीन है. दूसरी ओर, पुलिस मथुरा में मिले अज्ञात स्त्री के शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही थी.

अवैध संबंध के शक में हत्या, दो सहयोगी भी गिरफ्तार

पूछताछ में 32 वर्षीय सुभाष ने पुलिस को बताया कि उसे साथ रह रही स्त्री के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. वारदात के बाद उसने अपना पिकअप वाहन मामूरा में मिठाई की दुकान के पास खड़ा किया और दोनों सहयोगियों की मदद से शव को ठिकाने लगाया. अगले ही दिन उसने किराये का कमरा खाली किया और फिरोजाबाद चला गया. पुलिस ने हत्या और शव ठिकाने लगाने के आरोप में सुभाष के साथ उसके चचेरे भाई सर्वेंद्र और बहनोई नीरज को गिरफ्तार किया है.

Also Read: यूपी पंचायत चुनाव 2026: क्या फिर से 6 महीने के लिए प्रशासक बनेंगे ग्राम प्रधान? OBC आरक्षण रिपोर्ट से फंसा पेच, जानिए नया अपडेट

The post पत्नी के एक फोन ने खोला 27 दिन पुरानी हत्या का राज, प्रेमिका की लाश नोएडा के नहर में फेंककर भागा था आरोपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top