Hot News

iPhone विवाद या पारिवारिक कलह? कुणाल केस में सामने आया नया सच, मौसी ने शेयर किया वीडियो

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के खावड्या डोंगर पर 21 अगस्त को 18 वर्षीय कुणाल चांडगुडे, उसके पिता मुरलीधर और मां संगीता की मौत के मामले में iPhone को लेकर हुए विवाद की कहानी पर सवाल उठने लगे हैं. शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया गया था कि कुणाल ने iPhone की लेने की जिद को लेकर पहाड़ी पर पहुंचा और जान देने की धमकी दी. हालांकि, अब परिवार की ओर से इस दावे को खारिज किया गया है.

कुणाल की मौसी पल्लवी पाटिल ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें iPhone वाली कहानी को अफवाह बताया. उन्होंने कहा कि घटना की वास्तविक परिस्थितियों को जाने बिना लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे कर रहे हैं.

View on Instagram

पुराने वीडियो जांच रही है पुलिस

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह का एंगल भी सामने आया है. Times of India के मुताबिक, पुलिस परिवार के भीतर लंबे समय से चले आ रहे मतभेदों की जांच कर रही है. घटना से पहले संगीता के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए पुराने वीडियो भी जांच के दायरे में हैं. इनमें उन्होंने रिश्तों में सम्मान और कद्र नहीं मिलने को लेकर बातें कही थीं. आशंका जताई जा रही है कि घटना के पीछे के कारण पारिवारिक कलह भी हो सकता है. हालांकि घटना के पीछे किसी भी एक कारण को मान लेना थोड़ा जल्दीबाजी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: पटना: मनेर में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत; दो की हालत गंभीर

एक अन्य रिपोर्ट में परिवार से जुड़े लोगों और ग्रामीणों के हवाले से जमीन और पारिवारिक रिश्तों को लेकर पुराने विवाद की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुरलीधर के परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर भी मतभेद थे. हालांकि, इन दावों की पुलिस जांच कर रही है और अभी यह साबित नहीं हुआ है कि इन विवादों का घटना से सीधा संबंध था.

The post iPhone विवाद या पारिवारिक कलह? कुणाल केस में सामने आया नया सच, मौसी ने शेयर किया वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top