Hot News

Ather Konarc vs TVS iQube: कीमत, रेंज, बैटरी और फीचर्स के मामले में कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर?

एथर कोनार्क (Ather Konarc) इलेक्ट्रिक स्कूटर हिंदुस्तान में 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है. यह कीमत टीवीएस आईक्यूब (TVS iQube) के सबसे सस्ते 2.3kWh वेरिएंट (1.16 लाख रुपये, एक्स-शोरूम) से काफी कम है. शुरुआती मॉडल पर दोनों के बीच 16,000 रुपये से ज्यादा का अंतर है. दोनों कंपनियां ग्राहकों के लिए अलग-अलग बैटरी का ऑप्शन देती हैं, इसलिए सही कंपैरिजन के लिए सिर्फ शुरुआती कीमत ही नहीं बल्कि फीचर्स और बाकी मॉडल्स को देखना जरूरी है. आइए दोनों की तुलना करते हैं. 

Ather Konarc vs TVS iQube: कीमत और रेंज

आईक्यूब का 2.3kWh वेरिएंट 1.16 लाख रुपये में 114 किमी की IDC रेंज देता है. वहीं, एथर का सबसे सस्ता कोनार्क S वेरिएंट 99,999 रुपये में 100 किमी की रेंज का दावा करता है. यानी एथर सस्ता है, लेकिन रेंज थोडी कम देता है.

वहीं, आईक्यूब का 3.5kWh वेरिएंट 145 किमी की रेंज का दावा करता है, जो कोनार्क S के 125 किमी वेरिएंट (1.22 लाख रुपये) से महंगा है. सबसे आगे टीवीएस का ST 5.3kWh वेरिएंट है, जो 212 KM की लंबी रेंज देता है, जो कोनार्क S के 161 किमी वेरिएंट (1.45 लाख रुपये) से काफी ज्यादा है. हालांकि, एथर के 200 किमी वाले S वेरिएंट की कीमत का ऐलान होना बाकी है, जो आने पर इस दूरी को कम कर सकता है. यह सभी कीमतें एक्स-शोरूम के हिसाब से हैं.

Ather Konarc vs TVS iQube: टॉप स्पीड, चार्जिंग और ब्रेक्स

आईक्यूब की टॉप-स्पीड वेरिएंट के हिसाब से अलग है. इसका बेस 2.3kWh मॉडल 68 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ता है, जबकि बाकी सभी वेरिएंट्स 82 किमी प्रति घंटे की स्पीड तक जाते हैं. एथर के कोनार्क S लाइन की स्पीड सभी रेंज में 70 किमी प्रति घंटे तक सीमित है, जबकि इसका पावरफुल Z-लाइन 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड देता है. इसका मतलब है कि कागजों पर टीवीएस के मिड-रेंज और महंगे वेरिएंट्स ज्यादा तेज हैं.

ये भी पढ़ें: बैठते ही अनलॉक होगा स्कूटर, पैर से खुलेगा बूट… ₹99,999 वाले Ather Konarc में और क्या-क्या है खास?

ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें, तो एथर ने कोनार्क में नया AeBS सिस्टम दिया है, जो सामान्य कंबाइंड ब्रेकिंग से 20 परसेंट ज्यादा मजबूत ब्रेकिंग का दावा करता है. टीवीएस आईक्यूब में सामान्य CBS सेटअप ही मिलता है. दोनों स्कूटर्स में पोर्टेबल चार्जर दिए गए हैं, लेकिन एथर के चार्जर को अलग से सामान जोडकर 900W तक बढाया जा सकता है, जबकि टीवीएस आईक्यूब में 950W का स्टैंडर्ड पोर्टेबल चार्जर मिलता है.

ये भी पढ़ें: किसी में 200km रेंज, तो किसी में 52 लीटर बूट स्पेस… ये हैं 3 न्यू लॉन्च फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर

आपके लिए कौन-सा स्कूटर सही है?

कम बजट वाले खरीदारों के लिए एथर कोनार्क बेस मॉडल में टीवीएस आईक्यूब से काफी सस्ता है. लेकिन, ज्यादा कीमत देने पर टीवीएस रेंज के मामले में आगे निकल जाता है और इसकी 82 किमी प्रति घंटे की स्पीड एथर S-लाइन से बेहतर है. वहीं, एथर कोनार्क में नई ब्रेकिंग तकनीक और मैजिक-की (MagicKey) बिना चाबी की एंट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं जो टीवीएस में नहीं हैं. एथर के Z-लाइन और 200 किमी वाले वेरिएंट की कीमतें सामने आने के बाद यह मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है.

The post Ather Konarc vs TVS iQube: कीमत, रेंज, बैटरी और फीचर्स के मामले में कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top