Hot News

8th Pay Commission: 31 अगस्त को खत्म होगी 20 कंसल्टेंट पदों की भर्ती, ₹1.8 लाख तक सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) में काम करने का मौका तलाश रहे योग्य उम्मीदवारों के लिए आज, सोमवार 31 अगस्त, आवेदन करने की आखिरी तारीख है. आयोग ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर सीनियर कंसल्टेंट, कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. कुल मिलाकर अधिकतम 20 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

इन पदों पर चुने गए लोगों को वेतन, भत्ते, पेंशन, मुआवजा, डेटा एनालिसिस और लीगल रिसर्च जैसे कामों में आयोग की मदद करनी होगी. सबसे खास बात यह है कि फुल-टाइम सीनियर कंसल्टेंट को हर महीने 1.8 लाख रुपये तक तय पारिश्रमिक मिल सकता है.

किन पदों पर कितनी वैकेंसी है और कौन कर सकता है आवेदन?

आयोग ने तीन कैटेगरी में पद तय किए हैं:

पद अधिकतम वैकेंसी अधिकतम उम्र जरूरी एक्सपीरियंस
सीनियर कंसल्टेंट 5 45 साल 10 साल या ज्यादा
कंसल्टेंट 5 40 साल 6 साल या ज्यादा
यंग प्रोफेशनल 10 32 साल 4 साल या ज्यादा

उम्र और एक्सपीरियंस की गणना के लिए 1 अप्रैल 2026 कट-ऑफ डेट रखी गई है.

एलिजिबिलिटी क्या होनी चाहिए?

इन पदों के लिए फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्सेज, इंडस्ट्रियल रिलेशंस या इससे जुड़े विषय में मास्टर्स डिग्री या MBA करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. लीगल फील्ड से जुड़े उम्मीदवारों के लिए भी मौका है. LLB की डिग्री, बार काउंसिल या बार एसोसिएशन में एनरोलमेंट और लीगल रिसर्च या सर्विस मैटर्स में ट्रिब्यूनल अथवा कोर्ट के सामने काम करने का एक्सपीरियंस रखने वाले लोग भी एलिजिबल हैं. तीनों कैटेगरी के लिए एक्सेल, स्प्रेडशीट्स और प्रेजेंटेशन टूल्स की जानकारी और एक्सपीरियंस जरूरी है. वहीं, पे स्ट्रक्चर, कंपेंसेशन या एस्टैब्लिशमेंट मैटर्स में काम करने का एक्सपीरियंस रखने वालों को प्रेफरेंस दी जाएगी.

नौकरी में आखिर करना क्या होगा?

चुने गए कंसल्टेंट्स को सैलरी, भत्तों, पेंशन और मौजूदा पे स्ट्रक्चर का एनालिसिस करने में आयोग की मदद करनी होगी. इसके अलावा डेटा और सर्वे का अध्ययन, लीगल रिसर्च, प्रशासनी डिपार्टमेंट्स के साथ कोऑर्डिनेशन और एचआर व कंपेंसेशन से जुड़े स्पेशल स्टडीज में भी काम करना पड़ सकता है.

आयोग के पास आने वाले रिप्रेजेंटेशंस की जांच, सिफारिशों के फिस्कल इम्पैक्ट का अनुमान लगाना और रिपोर्ट व प्रेजेंटेशन तैयार करना भी जिम्मेदारियों में शामिल है.

कितनी सैलरी मिलेगी और आवेदन कैसे करें?

तय मंथली रिम्यूनरेशन इस तरह है:

  • सीनियर कंसल्टेंट: फुल-टाइम 1.8 लाख रुपये, 12 वर्किंग डेज के लिए 90,000 रुपये और 6 वर्किंग डेज के लिए 45,000 रुपये.
  • कंसल्टेंट: फुल-टाइम 1.2 लाख रुपये, 12 वर्किंग डेज के लिए 60,000 रुपये और 6 वर्किंग डेज के लिए 30,000 रुपये.
  • यंग प्रोफेशनल: फुल-टाइम 90,000 रुपये, 12 वर्किंग डेज के लिए 45,000 रुपये और 6 वर्किंग डेज के लिए 22,500 रुपये.

अप्लिकेबल टैक्स और सेस की कटौती सोर्स पर की जाएगी. नियुक्ति शुरुआत में एक साल या आयोग के टेन्योर तक, जो पहले पूरा हो, उसके लिए होगी. परफॉर्मेंस के आधार पर अवधि बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की ओर से दिए गए ऑनलाइन एप्लिकेशन लिंक के जरिए आवेदन करना होगा. फिजिकल या हार्ड कॉपी एप्लिकेशन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. ऐसे में योग्य उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए अब सिर्फ आज, 31 अगस्त, तक का समय है.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: पेंशन बंद होने की समाचार निकली झूठी, शिव गोपाल मिश्रा ने पेंशनर्स को किया अलर्ट

The post 8th Pay Commission: 31 अगस्त को खत्म होगी 20 कंसल्टेंट पदों की भर्ती, ₹1.8 लाख तक सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top