Weather Tomorrow: सितंबर की शुरुआत के साथ बिहार में मानसून की बारिश जारी रहने वाली है. अगले 72 घंटे यानी 1 से 3 सितंबर के दौरान कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार 1 सितंबर को कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट, 2 सितंबर को लगभग पूरे बिहार में येलो अलर्ट और 3 सितंबर को ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहने के बीच कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
IMD के ताजा पूर्वानुमान में भी 1 सितंबर को बिहार में बहुत भारी और 2-3 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
1 सितंबर को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
1 सितंबर को बिहार के दक्षिण-पश्चिम, मध्य और कुछ दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश का ज्यादा असर दिख रहा है. मौसम विभाग के अनुसार कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गया, बेगूसराय और मुंगेर में ऑरेंज अलर्ट है.
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, खगड़िया, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और कुछ जगहों पर तेज हवा चल सकती है.
2 सितंबर को पूरे बिहार में बारिश का असर
2 सितंबर के नक्शे में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, खगड़िया, पटना, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, जमुई, बांका, नवादा, औरंगाबाद और गया में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इस दिन उत्तर से लेकर दक्षिण बिहार तक बारिश का असर बना रहेगा. सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में कोई चेतावनी नहीं दिखाई गई है.
बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें
3 सितंबर को ज्यादातर जिलों में राहत, लेकिन इन जगहों पर येलो अलर्ट
3 सितंबर को बिहार के ज्यादातर जिलों को हरे रंग में दिखाया गया है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, दरभंगा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसका मतलब है कि इन जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी, जबकि बाकी जिलों में किसी खास चेतावनी का संकेत नहीं है.
इसे भी पढ़ें: बिहार प्रशासन ने 2 लाख की लिमिट हटाई, फिर 4 लाख हुआ लोन, 19 अगस्त का आदेश रद्द
The post सितंबर में नहीं थमेगी मानसून की रफ्तार, अगले 72 घंटे के दौरान इन जिलों में होगी भयंकर बारिश appeared first on Naya Vichar.