Hot News

राधे-श्याम मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 151 कुंवारी कन्याओं ने लिया हिस्सा, वैदिक मंत्रोच्चारण से भक्तिमय हुआ माहौल

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन – सरायरंजन प्रखंड की जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत स्थित कृष्ण चौक पर राधे-श्याम मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा एवं अष्टयाम को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 151 कुंवारी कन्याओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान कृष्ण चौक समेत आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे राधे-राधे के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

कलश शोभायात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुई। इसके बाद 151 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा शुरू की। उनके साथ बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुष श्रद्धालु भी शामिल हुए। श्रद्धालु भक्ति गीत गाते और राधे-श्याम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

शोभायात्रा कृष्ण चौक से निकलकर रामपुर कुम्हिरा होते हुए ब्रह्मस्थान परिसर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। ब्रह्मस्थान परिसर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके बाद कलशों में पवित्र जल भरा गया। जल भरने के बाद कुंवारी कन्याएं और अन्य श्रद्धालु कलश लेकर पुनः मंदिर परिसर के लिए रवाना हुए।

मंदिर परिसर पहुंचने के बाद कलशों को विधि-विधान के साथ निर्धारित स्थान पर स्थापित किया गया। इस दौरान पंडित अमित कुमार झा ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण कराया। श्रद्धालुओं ने भगवान राधे-श्याम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

आयोजकों ने बताया कि राधे-श्याम मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलश शोभायात्रा इसी धार्मिक अनुष्ठान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयोजन में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। स्त्रीओं और युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था को लेकर आयोजन समिति और स्थानीय लोगों ने विशेष तैयारी की थी।

मौके पर यजमान रामनारायण राय, जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार अंजना, मुखिया नवीन कुमार सिंह, सरपंच धनेश्वर राय, संजय राय, मोहन राय, सोहन रजक, राजू रजक, मनोरंजन साह, अनिल राय, राजकुमार साह, विकास कुमार राय, उपेंद्र राय, कमलेश राय, पप्पू राय, आनंदी राय, शंभु कुमार राय, कुणाल कुमार राय, कुणाल महतो, अवधेश कुमार राय, विश्वजीत कुमार राय, रवि कुमार साह, लालो राय, रवि चौधरी, सुधीर कुमार राय, ललन कुमार साह, निरंजन कुमार चौधरी, रूपेश शर्मा, रमन चौधरी, विवेक साह, सुरेश साह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top