Hot News

Video : आसमान से आफत बरसी! दिल्ली एयरपोर्ट में भरा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Video : दिल्ली में भारी बारिश के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जलभराव हो गया. खराब मौसम का असर उड़ानों पर भी पड़ा. शाम 3:30 बजे से 4:30 बजे के बीच कुल नौ उड़ानों को दूसरे शहरों के एयरपोर्ट पर भेजना पड़ा. इनमें चार उड़ानें जयपुर, चार लखनऊ और एक उड़ान अहमदाबाद डायवर्ट की गई. इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा- भारी बारिश के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पानी भर गया.

कांग्रेस के एक्स हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए Beach View की सुविधा दी गई है. अब यहां यात्री बरसाती पानी की लहरों का आनंद उठा रहे हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि दिल्ली में हुई तेज बारिश से महिपालपुर इलाके में कई जगह पानी भर गया.

दिल्ली-NCR में शुक्रवार, 4 सितंबर को एक बार फिर मौसम बिगड़ गया. कई इलाकों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी चल रही है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि थोड़े समय में बारिश काफी तेज हो सकती है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है.

The post Video : आसमान से आफत बरसी! दिल्ली एयरपोर्ट में भरा पानी, सड़कें बनीं तालाब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top