Hot News

Hanuman Ansh Box Office: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल भी नहीं रोक पाया ‘हनुमान अंश’ की कमाई, 28वें दिन भी डबल डिजिट में किया बिजनेस

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 28: सिनेमाघरों में बड़ी-बड़ी फिल्मों के बीच एक ऐसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है, जिसके बजट का आंकड़ा सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. महज ₹1.8 से ₹2 करोड़ में बनी ‘हनुमान अंश’ ने कमाई के मामले में ऐसा स्पोर्ट्स किया है कि अब हर किसी की नजर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी है.

फिल्म ने रिलीज के वक्त भले ही धीमी शुरुआत की थी, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों के बीच इसकी ऐसी माउथ पब्लिसिटी हुई कि कमाई ने रफ्तार पकड़ ली. हालात ये हैं कि रिलीज के 28वें दिन भी फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है. आइए जानते हैं 28वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने कितनी कमाई की और अब तक इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना पहुंच गया है.

28वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने की इतनी कमाई

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 28, फोटो- Sacnilk

‘हनुमान अंश‘ का 28वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है और आंकड़ा वाकई चौंकाने वाला है. फिल्म ने गुरुवार को करीब ₹11 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया.

खास बात ये है कि एक दिन पहले फिल्म ने ₹7.75 करोड़ कमाए थे. यानी 28वें दिन फिल्म की कमाई में करीब 41.9 फीसदी का जबरदस्त उछाल देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के सेट पर हुए ऐसे चमत्कार, देखकर दंग रह गए मेकर्स; अचानक पेड़ पर आ बैठा बंदर और फिर…

₹10 लाख से शुरू हुआ सफर, अब 72 करोड़ के पार पहुंची कमाई

”हनुमान अंश’ ने 7 अगस्त को सिर्फ ₹10 लाख की ओपनिंग की थी और पहले दो हफ्तों तक इसकी कमाई लाखों में ही सिमटी रही, वहीं सिनेमाघरों में शो की संख्या भी करीब 250 से घटकर महज 25 रह गई थी. लेकिन इसके बाद दर्शकों के बीच माउथ पब्लिसिटी ने फिल्म की किस्मत पलट दी और तीसरे-चौथे हफ्ते तक इसके शो बढ़कर 7,000 से ज्यादा हो गए. यानी जिस फिल्म के शो कभी 25 तक सिमट गए थे, वही अब बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है.

28 दिनों में फिल्म ने हिंदुस्तान में ₹72.88 करोड़ नेट और करीब ₹85.97 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

टॉक्सिक और मिर्जापुर: द मूवी से मिल रही टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ को लगातार बड़ी फिल्मों से टक्कर मिल रही है. 26 अगस्त को यश की ‘टॉक्सिक’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 4 सितंबर को ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भी बड़े पर्दे पर आ गई है. इसके बावजूद ‘हनुमान अंश’ की कमाई पर कोई खास असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है. फिल्म लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है और 28वें दिन भी करोड़ों की कमाई इसका सबूत है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं शोभिनव सत्या? जिन्होंने ‘Hanuman Ansh में निभाया नीम करोली बाबा का रोल, डेब्यू फिल्म से ही बटोर रहे हैं सुर्खियां

अब विदेशों में भी रिलीज होगी फिल्म

हिंदुस्तान में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ‘हनुमान अंश’ की नजर विदेशी बॉक्स ऑफिस पर है. होम्बले फिल्म्स 11 सितंबर 2026 से फिल्म को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रिलीज करने की तैयारी में है.

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि विदेशों में फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है.

The post Hanuman Ansh Box Office: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का भौकाल भी नहीं रोक पाया ‘हनुमान अंश’ की कमाई, 28वें दिन भी डबल डिजिट में किया बिजनेस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top