Hot News

रात को अच्छी नींद के साथ अच्छे सपने भी चाहिए? सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

Good Dreams: दिनभर की भागदौड़ और दिमाग की थकावट के बाद रात की नींद सिर्फ शरीर को आराम नहीं देती, बल्कि यह हमारे दिमाग को रिसेट और रिफ्रेश करने का समय भी होता है. सोते समय हमारा दिमाग नींद के एक खास हिस्से में गहराई से जाकर सपनों का निर्माण करता है. अगर आपको अक्सर बुरे सपने आते हैं, आपकी नींद पूरी नहीं होती या फिर रात में बार-बार आंख खुलती है, तो इसका सीधा कनेक्शन आपकी सोने से ठीक पहले की आदतों से होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स और स्लीप साइंस का भी यही कहना है कि सोने से ठीक पहले आपका मूड और दिमाग जिस स्थिति में रहेगा, आपके सपने भी वैसे ही होंगे. अगर आप चाहते हैं कि रात को आपको एकदम सुकून भरी नींद और अच्छे सपने आएं, तो सोने से पहले ये 5 आसान काम जरूर करें.

सोने से 1 घंटे पहले फोन और टीवी बंद कर दें

स्मार्टफोन, टीवी और लैपटॉप की स्क्रीन से जो ब्लू लाइट निकलती है, वह दिमाग में नींद लाने वाले हार्मोन को बनने से रोक देती है. इसके अलावा, सोने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर डरावनी या टेंशन देने वाली समाचारें देखने से दिमाग में तनाव बढ़ जाता है. रिसर्च के मुताबिक, सोने से पहले स्क्रीन देखने से दिमाग शांत नहीं हो पाता, जिससे रात में डरावने या उलझन भरे सपने आते हैं. इसलिए सोने से कम से कम 1 घंटे पहले फोन और सभी गैजेट्स साइड में रख दें.

start expessing your feelings on a diary

हल्का खाना खाएं और चाय-कॉफी से दूर रहें

हमारे पेट और दिमाग का आपस में बहुत गहरा कनेक्शन होता है. सोने से ठीक पहले बहुत हैवी या मसालेदार खाना खाने से खाना डाइजेस्ट होने में दिक्कत होती है, जिससे रात में बार-बार नींद टूटती है. जब नींद बार-बार टूटती है, तो डरावने सपने ज्यादा याद रहते हैं. इसके अलावा, सोने से कम से कम 6 घंटे पहले चाय, कॉफी और शराब से दूरी बना लें, क्योंकि ये चीजें आपकी गहरी नींद को खराब कर देती हैं.

practice deep breathing and meditation

कमरे में अंधेरा करें और अच्छी बातें सोचें

अपने बेडरूम को सोने के लिए कम्फर्टेबल बनाएं. कमरे का तापमान थोड़ा ठंडा रखें और लाइट पूरी तरह बंद या बहुत हल्की रखें. बिस्तर पर लेटने के बाद किसी सुंदर जगह के बारे में सोचें, जैसे पहाड़ों में घूमना, समंदर का किनारा या अपनी कोई पुरानी खुशी की बात. इसे पॉजिटिव विजुअलाइजेशन कहते हैं. जब आप सोने से पहले जानबूझकर किसी अच्छी और शांत जगह के बारे में सोचेंगे, तो आपका दिमाग सपनों में भी वही खूबसूरत चीजें दिखाएगा.

visualizing better things

The post रात को अच्छी नींद के साथ अच्छे सपने भी चाहिए? सोने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top