Honda ने हिंदुस्तानीय बाजार में अपनी नई CB500 रेट्रो रोडस्टर बाइक लॉन्च कर दी है. कंपनी ने कुछ महीने पहले ही इसे अपनी आने वाली बाइक्स के साथ पहली बार पेश किया था. अब CB500 की एंट्री के साथ Honda के पोर्टफोलियो में एक नई बड़ी इंजन कैपेसिटी वाली रोडस्टर बाइक जुड़ गई है. लुक में रेट्रो अंदाज और परफॉर्मेंस में दमदार सेटअप वाली यह बाइक सीधे Royal Enfield Interceptor 650 और BSA Gold Star 650 जैसी बाइक्स को टक्कर देती है.
डिजाइन और कलर
Honda CB 500 को पहली नजर में देखेंगे तो इसका डिजाइन आपको मौजूदा CB350 की याद दिला सकता है. बाइक का लुक थोड़ा सिंपल और मैच्योर रखा गया है, लेकिन क्रोम फिनिश की वजह से यह काफी प्रीमियम भी नजर आती है.
इसके इंजन पर ब्रश्ड एल्युमिनियम फिनिश दी गई है. नीचे की तरफ बड़ा और मजबूत दिखने वाला एग्जॉस्ट मिलता है. आगे राउंड LED हेडलाइट, टियर-ड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, छोटे साइड पैनल और सिंगल-पीस सीट इसके डिजाइन को क्लासिक टच देते हैं.
कलर ऑप्शन की बात करें तो Honda CB 500 को कुल 5 रंगों में पेश किया गया है. इनमें Pearl Igneous Black, Rebel Red Metallic, Mat Steel Silver Metallic, Pearl Deep Ground Gray और स्ट्राइप्स वाला Pearl Igneous Black शामिल है.
ये भी पढ़ें: Classic 350 खरीदने वालों के लिए नया ऑप्शन, Signature White कलर में आई बाइक, जानें पूरी कीमत लिस्ट
इंजन
Honda CB 500 में 501cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो एयर-ऑयल कूल्ड है. यह इंजन 28.1 PS की पावर और 43.3 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स जोड़ा गया है.
फीचर्स
Honda CB 500 में एनालॉग स्पीडोमीटर दिया गया है, जिसके साथ एक डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है. इस डिस्प्ले पर गियर पोजिशन, ट्रिप मीटर और ओडोमीटर जैसी जरूरी डिटेल्स आसानी से देखी जा सकती है. बाइक में चारों तरफ LED लाइट्स मिलती हैं. सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS के साथ स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है, जिसे जरूरत के हिसाब से ऑन या ऑफ किया जा सकता है.
कीमत
| Honda CB500 वेरिएंट | पहियों का प्रकार | कीमत |
| CB500 | अलॉय व्हील | ₹2,75,000 |
| CB500 | स्पोक व्हील | ₹2,99,900 |
| CB500 | स्ट्राइप्स वाले स्पोक व्हील | ₹3,01,900 |
CB350 रेंज में जुड़े तीन नए कलर ऑप्शन
Honda ने CB500 के साथ CB350 रेंज में भी एक छोटा लेकिन दिलचस्प अपडेट किया है. कंपनी ने CB350, CB350C और CB350RS, तीनों बाइक्स के लिए एक-एक नया कलर ऑप्शन जोड़ा है.
CB350 को हल्का और सिंपल दिखने वाला नेवी ब्लू शेड मिला है. वहीं CB350C को प्रीमियम लुक देने के लिए मेटैलिक ब्लैक कलर दिया गया है. दूसरी ओर, स्पोर्टी अंदाज पसंद करने वालों के लिए CB350RS में मैट ब्लैक कलर जोड़ा गया है.
| बाइक | नया कलर | कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) |
| Honda CB350 | नया नेवी ब्लू शेड | ₹1,99,900 |
| Honda CB350C | नया मेटैलिक ब्लैक शेड | ₹1,82,430 |
| Honda CB350RS | नया मैट ब्लैक शेड | ₹1,82,250 |
ये भी पढ़ें: 660cc का 3 सिलेंडर-इंजन, दमदार टायर्स और 95hp पावर… Triumph ने मार्केट में उतारा जबरदस्त बाइक, कीमत इतनी की खरीद लेंगे SUV
The post 501cc इंजन, रेट्रो लुक और 5 कलर ऑप्शन, Honda की नई CB500 हुई लॉन्च, कितनी है कीमत? appeared first on Naya Vichar.