Hot News

मेरठ में पत्नी की हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा पति, बोला- मैंने कर दिया मर्डर, घर में मिला खून से सना शव

Meerut Murder News: मेरठ स्थित भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीमनगर में सोमवार को घरेलू विवाद के बाद एक स्त्री की हत्या का मामला सामने आया. आरोप है कि पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी. इधर, स्त्री के मायके वाले जब उसके घर पहुंचे तो कमरे में उसका शव पड़ा था. दोनों छोटे शिशु मां के शव के पास रोते मिले. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

2022 में हुई थी शादी

मृतका की पहचान 25 वर्षीय कविता के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार वर्ष 2022 में उसकी शादी खालसा मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय मनीष से हुई थी. दंपती के दो छोटे शिशु हैं. मनीष मजदूरी करता है. परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता रहता था.

एक दिन पहले हुआ था विवाद

कविता के पिता ब्रजपाल के अनुसार, रविवार को उनके बेटे भूपेंद्र ने मनीष से फोन पर बात की थी, इस दौरान फोन के पीछे से कविता के रोने की आवाज सुनाई दे रही थी. पूछने पर मनीष ने दोनों के बीच विवाद होने और पत्नी को थप्पड़ मारने की बात कही थी. इसके बाद भूपेंद्र बहन के घर पहुंचा. परिजनों के मुताबिक, कविता ने बताया था कि मनीष ने उसके बाल पकड़कर मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया. मामले की सूचना डायल-112 पर दी गई थी. पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मनीष वहां से जा चुका था.

बेटी को देखने पहुंचे तो मिली लाश

ब्रजपाल के मुताबिक, सोमवार को काफी देर तक कविता से संपर्क नहीं हुआ तो परिवार के लोग जयभीमनगर स्थित उसके घर पहुंचे. घर के अंदर दोनों शिशु रोते हुए मिले. कुछ दूरी पर कविता का शव पड़ा था. परिजनों के मुताबिक, उसके गले और शरीर पर चोट के निशान थे.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है.

खुद थाने पहुंचा आरोपी

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद मनीष खुद भावनपुर थाने पहुंचा और पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी, इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस हत्या की वजह और वारदात से पहले और बाद के घटनाक्रम की जांच कर रही है.

पुराने पारिवारिक विवाद की भी जांच

परिजनों ने मनीष के एक रिश्तेदार से जुड़े पुराने पारिवारिक विवाद का भी जिक्र किया है. पुलिस का कहना है कि इस पहलू समेत परिवार की ओर से लगाए गए अन्य आरोपों की जांच की जा रही है. हत्या की वास्तविक वजह और घटना की पूरी परिस्थितियां जांच के बाद ही स्पष्ट होंगी.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में टावर पर चढ़ी आगरा की स्त्री, CM आवास के पास मचा हड़कंप, पुलिस-दमकल ने सुरक्षित नीचे उतारा

The post मेरठ में पत्नी की हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा पति, बोला- मैंने कर दिया मर्डर, घर में मिला खून से सना शव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top