Hot News

पटना में गोलीबारी: कार्यालय में बैठे पूर्व वार्ड पार्षद को पैदल पहुंचे दो अपराधियों ने मारी पांच गोली, हालत गंभीर

पटना से आनंद सिंह कौशिक और रोहित वर्मा की रिपोर्ट

Patna Crime News : राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम में बुधवार की शाम अपराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. वारदात के समय वे अपने कार्यालय में बैठे हुए थे.इसी दौरान पैदल पहुंचे दो अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चला दीं. गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गये.

निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

गंभीर रूप से घायल अनिल यादव को तत्काल उदयन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में उनके समर्थकों और परिचितों की भीड़ जुट गयी.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

अस्पताल में समर्थकों की लगी भीड़

अपार्टमेंट के नीचे बैठे थे, तभी गोलियां बरसायी

बताया जा रहा है कि घटना चकराम रोड स्थित एक अपार्टमेंट के नीचे हुई. गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. बताया जा रहा है अनिल कुमार यादव अपार्टमेंट के बेसमेंट में बैठे थे, तभी अपराधियों ने ताबतोड़ फायरिंग कर दी.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है. पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुट गयी है.

एसडीओ ने कहा- हालत स्थिर, जांच जारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 विधि व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पार्षद पति को गोली लगने की सूचना मिली है. अस्पताल जाकर डॉक्टरों से बातचीत की गयी. पता चला कि अपराधियों ने अनिल कुमार यादव को कुल पांच गोली मारी है. गोली बांह और पैर में लगी. जिससे वह घायल हो गये. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में जांच जारी है. अभी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें : GPO से पटना जंक्शन जाने वाले सब-वे का नामकरण, अब कहलाएगा ‘आचार्य किशोर कुणाल सब-वे’

The post पटना में गोलीबारी: कार्यालय में बैठे पूर्व वार्ड पार्षद को पैदल पहुंचे दो अपराधियों ने मारी पांच गोली, हालत गंभीर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top