Bigg Boss 20 X Review: बिग बॉस 20 के घर में काजी तौकीर और रीति तिवारी के बीच हुआ विवाद अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है. एक टास्क के दौरान रीति ने काजी को लेकअभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उनसे ‘Who are you?’ कहा. इसके बाद घर के अंदर मामला गरमाया तो X (पूर्व में ट्विटर) पर भी दोनों के फैंस आमने-सामने आ गए काजी के समर्थकों ने दावा किया कि भले ही कुछ लोगों को उनका गेम पसंद न आए, लेकिन इस समय शो में सबसे ज्यादा चर्चा उन्हीं की वजह से हो रही है.
‘Who are you?’ पर Qazi के फैंस ने दिया जवाब
रीति तिवारी का काजी से ‘Who are you?’ कहना सोशल मीडिया यूजर्स को खूब चर्चा का मौका दे रहा है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “WHO ARE YOU? X यूजर का कहना था कि काजी की पहचान पर सवाल उठाने के बावजूद इस वक्त शो का कंटेंट उन्हीं के इर्द-गिर्द घूम रहा है.
“WHO ARE YOU?” 😭
Girl… the irony is Qazi is currently the one giving Bigg Boss the content everyone is talking about. 😂
You can hate his game, but you can’t ignore his screen presence.
Qazi 1 — Noise 0. 🔥#BiggBoss20 #QaziTouqeer pic.twitter.com/gA1TOtyo3a
— Venkat Sports ⚡️ (@WealthArigato) September 23, 2026
“>
एक अन्य पोस्ट में लिखा गया, आप काजी के गेम को नापसंद कर सकते हो, पर उसके स्क्रीन प्रजेंस को नहीं। यूजर ने आगे काजी को नॉइज के साथ जोड़ते हुए लिखा कि वह इस समय शो में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. इन प्रतिक्रियाओं से पता चलता है कि काजी के फैंस उनके स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर काफी मुखर हैं.
मनोज तिवारी को लेकर काजी का बयान
विवाद बढ़ने के बाद काजी ने मनोज तिवारी से भी रीति के व्यवहार को लेकर बात करने की कोशिश की. सोशल मीडिया पर इस सीन को लेकर भी खूब पोस्ट किए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,काजी का बीस्ट मोड ऑन हो चूका हैं और वह मनोज तिवारी को डायरेक्ट धमकी दे रहे हैं. वहीं रीति को लेकर उसी पोस्ट में लिखा गया कि उनका आत्मविश्वास तो नजर आ रहा है, लेकिन उसका कोई असर नहीं दिख रहा.
Qazi beast mode ON 🔥
Manoj ko direct dhamki ☠️
And Rhiti? Free ka confidence, zero ka impact. 🤡☠️#QaziTouqeer #BiggBoss20 #BB20 pic.twitter.com/Tmabn1bkXt— Fire bird 🕊️ (@Firebird14015) September 24, 2026
“>
काजी और रीति का विवाद उदिति सिंह के साथ हुई बहस तक भी पहुंचता नजर आया. कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि रीति की कथित अभद्र भाषा के बाद उदिति और उनके बीच भी तीखी बहस हुई. इसके बाद मामला सिर्फ दो कंटेस्टेंट्स के बीच की लड़ाई न रहकर परिवार तक पहुंचने वाली बहस जैसा दिखाई देने लगा.
ये भी पढ़ें: Video: बिग बॉस के ‘डिस-बैटल’ में रिती के तानों ने लगाई ऐसी आग, उदिति का पारा हाई और काजी आउट ऑफ कंट्रोल
काजी के मास्टरशेफ’ अवतार ने भी जीता ध्यान
विवादों के बीच काजी का मजाकिया अंदाज भी सोशल मीडिया पर छाया रहा. एक वायरल पोस्ट में काजी और गुल्लू की बातचीत को मास्टरशेफ वाला ट्विस्ट दिया गया. पोस्ट के मुताबिक, काजी ने डिनर को लेकर मजाक करते हुए कहा कि पहले बताया जाए कि क्या बनाना है, फिर वह अपना माइंड तैयार करेंगे. इसके जवाब में गुल्लू ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी.
इसके बाद काजी के कथित जवाब तुमको टेस्ट चाहिए न, दूंगा न टेस्ट” को लेकर यूजर्स ने खूब मीम्स बनाए. एक फैन ने इसे काजी का “मास्टरशेफ मोड बताया.
यंग DSA की बात पर भी उठे सवाल
दूसरी तरफ यंग DSA के अमन गांधी के साथ बातचीत को लेकर भी X पर बहस देखने को मिली. एक यूजर ने स्त्रीओं से जुड़े शब्दों का इस्तेमाल पुरुषों को नीचा दिखाने के लिए किए जाने पर सवाल उठाया.
“Wear a saree,” “chudi pehno,” “samaan kaam nahi kar raha” using women as an insult to shame men, as if being a woman is something to be ashamed of. That mindset itself is misogynistic. And the people defending it? Need to be studied. 😭 #BiggBoss20 pic.twitter.com/c3M4VrxNiK
— CandyFlossLob (@CandyFlossLob) September 23, 2026
“>
पोस्ट में ‘साड़ी पहनो’, ‘चूड़ी पहनो’ और ‘सामान काम नहीं कर रहा’ जैसे कथित तंज का जिक्र करते हुए यूजर ने इसे स्त्रीओं को अपमान का प्रतीक मानने वाली मानसिकता बताया.
ये भी पढ़ें: बेटी की उम्र’ की को-स्टार की मांग में दिखा सिंदूर? गोविंदा को देख बीवी सुनीता का फूटा गुस्सा, सरेआम कह दिया- ‘धोखेबाज’
The post Bigg Boss 20 X Review: काजी तौकीर ने रीति तिवारी की निकाली हेकड़ी, यूजर्स ने कहा- ‘शो का बाप है वो’, जाने X पर क्या है यूजर्स के रिएक्शन appeared first on Naya Vichar.

