Hot News

बैंक भी नहीं पहचान पाए ‘नकली का खेल’, मेरठ Axis Bank चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 186 शाखाएं जांच के घेरे में

Meerut Axis Bank Currency Chest: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था और कैश स्क्रूटनी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है. मेरठ के मंगलपांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में जब 13 महीने के जमा कैश का ऑडिट किया गया, तो वहां लाखों रुपये मूल्य के जाली नोट मिलने से हड़कंप मच गया. अब पुलिस और जांच एजेंसियां यह खंगालने में जुटी हैं कि यह महज बैंक कर्मचारियों की लापरवाही है या इसके पीछे जाली नोटों का कोई संगठित सिंडिकेट काम कर रहा है.

13 महीने की नकदी की जांच में सामने आए जाली नोट

एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट के प्रबंधक सरताज सिंह ने मामले को लेकर एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति को शिकायत दी थी. शिकायत के मुताबिक, करेंसी चेस्ट से जुड़ी विभिन्न शाखाओं से जमा कराई गई नकदी की जांच के दौरान जाली नोटों का पता चला. बैंक ने 1 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक करीब 13 महीने की अवधि में जमा हुई नकदी की जांच की, जिसमें अलग-अलग मूल्यवर्ग के नकली नोट मिले. इस करेंसी चेस्ट से एक्सिस बैंक की करीब 186 शाखाएं जुड़ी हुई हैं.

500 से 50 रुपये तक के 1323 जाली नोट बरामद

जांच में कुल 1323 जाली नोट मिलने की बात सामने आई है. इनमें 500 रुपये के 805, 200 रुपये के 142, 100 रुपये के 279 और 50 रुपये के 97 नोट शामिल हैं. बैंक के मुताबिक, कुछ नोट पुराने हैं, जबकि कुछ नोट दो हिस्सों में मिले, जिन्हें दोबारा चिपकाया गया था. जाली नोटों की कुल कीमत 4,63,650 रुपये बताई गई है.

किस शाखा से पहुंचे नोट, पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड

इतनी बड़ी संख्या में जाली नोटों के करेंसी चेस्ट तक पहुंचने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट किस शाखा से जमा होकर यहां पहुंचे और नकदी की जांच के दौरान उनकी पहचान क्यों नहीं हो सकी. जांच के दायरे में बैंक कर्मचारियों की संभावित भूमिका के साथ-साथ नोटों के स्रोत और करेंसी चेस्ट तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया को भी शामिल किया गया है. पुलिस संबंधित शाखाओं से नकदी जमा होने के रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेज जुटा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामला कर्मचारियों की लापरवाही का है या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क है.

Must Read- ‘समोसा लेने गई तो घर कर दिया लॉक’, शाहजहांपुर में दहेज के लिए बहू पर जुल्म, CCTV से बचकर पिटाई का आरोप

The post बैंक भी नहीं पहचान पाए ‘नकली का स्पोर्ट्स’, मेरठ Axis Bank चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 186 शाखाएं जांच के घेरे में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top