Hot News

झारखंड में आंधी-पानी का दौर जारी, रांची में सुबह से ही झमाझम बारिश

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ नजर आ रहा है. बंगाल की खाड़ी से बने मौसम के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी है. राजधानी रांची में आज सुबह से ही तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 25 सितंबर को झारखंड में भारी बारिश के साथ गरज, वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है.

सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण गुरुवार को झारखंड के कई जिलों में बादल छाये रहे और रुक-रुक कर बारिश हुई. रांची में नौ मिमी बारिश दर्ज की गयी. राज्य में सबसे अधिक 43.5 मिमी बारिश बहरागोड़ा में हुई. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 25 सितंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग और लातेहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, रांची समेत अन्य जिलों में मौसम धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है, हालांकि बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश व तेज हवा चल सकती है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 16 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

अब भी सामान्य से 05 प्रतिशत कम बारिश

झारखंड में अभी भी सामान्य से पांच प्रतिशत कम बारिश हुई है. झारखंड में एक जून से 24 सितंबर तक सामान्य रूप से 984.7 मिमी बारिश होती है, लेकिन अब तक 935.7 मिमी ही बारिश हुई है. वहीं, रांची में इस अवधि में सामान्य बारिश 1003.2 मिमी है, जबकि अब तक यहां 1127 मिमी बारिश हो चुकी है. यानि 12 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है. वहीं, पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 43 प्रतिशत, सरायकेला में 17, लोहरदगा में तीन, लातेहार में 13 व पूर्वी सिंहभूम में सात प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है. पाकुड़, चतरा, देवघर, गुमला, साहिबगंज, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, कोडरमा में अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है.

इसे भी पढ़ें: BGR माइंस पर INTUC का हमला, बोले सुरजीत नागवाला – रैयत-विस्थापितों को ठगना बंद करे, नहीं तो होगी तालाबंदी

The post झारखंड में आंधी-पानी का दौर जारी, रांची में सुबह से ही झमाझम बारिश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top