लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक छात्रा के साथ रेप के बाद हुए हंगामे पर जालंधर रेंज के DIG नवीन सिंगला ने कहा कि रविवार सुबह 2 AM बजे, बड़ी संख्या में LPU स्टूडेंट्स ने नेशनल हाईवे ब्लॉक कर दिया. तीन दिन पहले G3 हॉस्टल की एक लड़की के साथ रेप हुआ था,अब तक इस बारे में कोई एक्शन नहीं लिया गया. प्रदर्शनकारी इस मामले कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
FIR रजिस्टर करने की प्रक्रिया शुरू
डीआईजी सिंगला ने कहा कि हमें उनका स्टेटमेंट मिल गया है. हमने FIR रजिस्टर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उन्हें जल्द ही एक कॉपी मिल जाएगी. प्रदर्शनकारियों की और भी मांगें हैं, उनके बारे में LPU मैनेजमेंट के साथ एक मीटिंग रखी गई है. लड़कों और लड़कियों दोनों के हॉस्टल से जुड़ी खास मांगें हैं. हमने स्टूडेंट लीडर्स से बात की है मीटिंग दोपहर तक होगी उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
CCTV फुटेज रिव्यू और फोन डेटा एनालिसिस होगा
डीआईजी ने बताया कि एफआईआर के बाद जांच में फोरेंसिक एनालिसिस, CCTV फुटेज रिव्यू और फोन डेटा एनालिसिस शामिल होगा. इसके अलावा, स्टूडेंट रिप्रेजेंटेटिव्स से सलाह करके जांच की जाएगी. शिकायत में अभी सिर्फ इतना कहा गया है कि G3 हॉस्टल में रहने वाली एक लड़की के साथ रेप हुआ था, इसलिए अभी के लिए एक अज्ञात आदमी के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है. मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि इन्वेस्टिगेशन साइंटिफिक तरीके से की जाएगी; हम जांच करने और दोषी को जल्दी पकड़ने के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाएंगे. उन्होंने कहा है कि जांच के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी.
ये भी पढ़ें: मन की बात में PM मोदी ने बताई जीरो टॉलरेंस की नीति, कहा- आतंकवाद को बख्शेगा नहीं हिंदुस्तान
The post LPU यूनिवर्सिटी में रेप : DIG ने कहा जांच के लिए खंगाले जाएंगे सीसीटीवी फुटेज, जल्द होगी गिरफ्तारी appeared first on Naya Vichar.

