LPU Classes Suspended Notice 2026: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने बीते दिनों हुई घटना के बाद छात्रों की सेफ्टी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए कक्षाओं और मिड-टर्म परीक्षाओं को लेकर जरूरी सूचना दी है. यूनिवर्सिटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 28 सितंबर 2026 से अगले 10 दिनों तक यूनिवर्सिटी की नियमित कक्षाएं स्थगित रहेंगी. वहीं, Mid-Term Examinations (MTT) को भी अगली सूचना तक पोस्टपोन कर दिया गया है.
LPU Mid-Term Exam: परीक्षा को किया गया पोस्टपोन
PTI रिपोर्ट के अनुसार LPU ने कक्षाओं के साथ Mid-Term Examinations को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है. हालांकि फिलहाल यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा के नए तारीख की घोषणा नहीं की गई है. LPU ने स्पष्ट किया है कि Revised Examination Schedule अलग से जारी किया जाएगा और इसकी जानकारी UMS के माध्यम से छात्रों तक पहुंचाई जाएगी.
ये भी पढ़ें: Chitkara University में दो छात्राओं की मौत का डर, रातभर सहमी रही पूरी यूनिवर्सिटी
LPU Latest Update: यूनिवर्सिटी अथॉरिटी का निर्देश
छात्रों को यूनिवर्सिटी अथॉरिटी की ओर से 10 दिनों की इस अवधि के दौरान अपने घर जाने की अनुमति भी दी गई है. PTI रिपोर्ट के अनुसार छात्र अपने माता-पिता या अभिभावकों से सलाह लेकर इस दौरान अपने घर जा सकते हैं.
LPU Students Instruction: कैंपस में रुकने वाले छात्रों के लिए सलाह
जो छात्र इस दौरान यूनिवर्सिटी परिसर में ही रहेंगे, उन्हें यूनिवर्सिटी अथॉरिटी की ओर से सलाह दी गई है कि वे अपने हॉस्टल या निवास स्थान के अंदर रहें और अनावश्यक आवाजाही से बचें. यूनिवर्सिटी ने छात्रों से किसी भी तरह की अशांति या Unrest Activities में शामिल नहीं होने को कहा है, ताकि उनकी सुरक्षा बनी रहे.
ये भी पढ़ें: LPU Students Protest: गैंगरेप की अफवाह से LPU में हंगामा, हजारों छात्र जुटे, जमकर की तोड़फोड़
LPU UMS Update: UMS पर मिलेगी आगे की अपडेट
LPU ने छात्रों से शांत रहने और यूनिवर्सिटी के आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है. साथ ही, आगे की सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए UMS से जुड़े रहने को कहा गया है. परीक्षा की नई तारीख और अन्य अपडेट भी इसी माध्यम से जारी किए जाएंगे.
LPU UMS क्या है?
LPU UMS का मतलब University Management System है. यह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) का ऑनलाइन स्टूडेंट पोर्टल है. इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को पढ़ाई और यूनिवर्सिटी से जुड़ी जरूरी जानकारी मिलती है.
ये भी पढ़ें: 2000 छात्र, एक रात और तबाह हुआ पूरा कैंपस, LPU की पूरी इनसाइड स्टोरी
The post LPU Classes Suspended: 10 दिन बंद रहेंगी कक्षाएं, Mid-Term Exams भी पोस्टपोन appeared first on Naya Vichar.

