होल्डिंग सेंटर की दीवार फांदकर भागे रोहिंग्या युवक को आखिरकार पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार, जलपाईगुड़ी-सिलीगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथी मोड़ इलाके में झाड़ियों के पीछे छिपे युवक का पता गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान के खोजी कुत्ते ‘ऑरलैंडो’ ने लगाया. इसके बाद राजगंज थाने की पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.
19 सितंबर को पकड़ाये थे 4 रोहिंग्या
जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर को एनजेपी स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने चार रोहिंग्या नागरिकों को पकड़ा था. बाद में उन्हें राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के माध्यम से राजगंज पुलिस को सौंप दिया गया. चारों को राजगंज के फाटापुकुर स्थित होल्डिंग सेंटर में रखा गया था.
रविवार सुबह फरार हुआ मोहम्मद सलाम
रविवार सुबह पुलिस की नजर से बचकर म्यांमार निवासी रोहिंग्या युवक मोहम्मद सलाम वहां से भाग गया. युवक के भागने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आसपास के पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. तलाशी के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और वन विभाग के खोजी कुत्ते की भी मदद ली गयी.
ये भी पढ़ें: NJP स्टेशन पर त्रिपुर सुंदरी एक्सप्रेस से पकड़े गए 4 संदिग्ध, पूछताछ में खुला म्यांमार से पंजाब तक का कनेक्शन
खोजी कुत्ते ने युवक का पता लगाया
तलाशी के दौरान गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान के खोजी कुत्ते ‘ऑरलैंडो’ को युवक का सुराग मिला. पुलिस के अनुसार, भागने के बाद मोहम्मद सलाम हाथी मोड़ इलाके में एक झाड़ी के पीछे छिपा हुआ था. आशंका जतायी जा रही है कि वह वहां बस पकड़कर आगे जाने की योजना बना रहा था. ऑरलैंडो की मदद से पुलिस ने झाड़ी से उसे पकड़ लिया.
ये भी पढ़ें: बंगाल के हर जिले में बनेगा ‘होल्डिंग सेंटर’, बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों पर सख्त हुई प्रशासन
The post होल्डिंग सेंटर से भागा रोहिंग्या युवक झाड़ियों में छिपा मिला, वन विभाग के खोजी कुत्ते ने ढूंढ़ निकाला appeared first on Naya Vichar.

