Hot News

एक बार चार्ज करने पर 153 km की रेंज, 3 घंटे से कम में चार्ज, कीमत ₹1 लाख से भी नीचे, लोगों को खूब पसंद आ रहा है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

अगर आप इन दिनों बाहर रोड पर निकलेंगे तो आपको कहीं न कहीं Bajaj Chetak जरूर खड़ा दिख जाएगा. पुराने दौर का यह नया स्कूटर अब कंपनी की पहचान बन चुका है. फिलहाल चेतक के C2501, C3001, C3501, C3502 और C3503 मॉडल बाजार में उपलब्ध हैं. कीमत की बात करें तो शुरुआती मॉडल की कीमत ₹95,802 से शुरू हो जाती है, जो टॉप वेरिएंट के लिए ₹1,52,140 तक जाती है.

मॉडल्स के आधार पर कीमत और रेंज

मॉडल एक्स-शोरूम कीमत रेंज (फुल चार्ज) खासियत
Chetak C2501 ₹95,802 113 किमी 2.5 kWh बैटरी, 60 किमी/घंटा टॉप स्पीड, रिवर्स मोड, फ्रंट डिस्क ब्रेक
Chetak C3001 ₹1,14,270 131 किमी 3 kWh बैटरी, 70 किमी/घंटा टॉप स्पीड, Bluetooth कनेक्टिविटी, Eco और Sports मोड
Chetak C3503 ₹1,24,157 151 किमी 3.5 kWh बैटरी, 70 किमी/घंटा टॉप स्पीड, Bluetooth कनेक्टिविटी
Chetak C3502 ₹1,36,939 153 किमी 3.5 kWh बैटरी, 80 किमी/घंटा टॉप स्पीड, फुल ऐप कनेक्टिविटी, 200 mm फ्रंट डिस्क
Chetak C3501 ₹1,52,140 153 किमी 3.5 kWh बैटरी, 80 किमी/घंटा टॉप स्पीड, फुल ऐप कनेक्टिविटी, 5-इंच TFT टचस्क्रीन, सीक्वेंशियल ब्लिंकर

नोट: यह कंपनी के जरिए बताई गई IDC रेंज है जो वास्तविक रेंज से अलग हो सकती है. वास्तविक रेंज राइडिंग मोड, स्पीड, ट्रैफिक और मौसम जैसी स्थितियों पर निर्भर करती है.

ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 212 km की रेंज की गारंटी, ₹5,000 तक PM E-DRIVE का फायदा और ₹0.18/किमी की रनिंग कॉस्ट, 2026 में खूब खरीदा गया TVS iQube

24 कलर ऑप्शन

चेतक 5 मॉडल में आती है, जिसमें 24 कलर ऑप्शन मिलते हैं. सभी मॉडल्स में सबसे ज्यादा कलर ऑप्शन Chetak C2501 में मिलते हैं.

मॉडल उपलब्ध कलर ऑप्शन
Chetak C2501 Ocean Teal, Classic White, Racing Red, Misty Yellow, Opalescent Silver, Brooklyn Black
Chetak C3001 Brooklyn Black, Racing Red, Azure Blue, Lime Yellow, Cyber White
Chetak C3503 Brooklyn Black, Coarse Grey, Indigo Metallic, Classic White
Chetak C3502 Brooklyn Black, Coarse Grey, Indigo Metallic, Classic White
Chetak C3501 Brooklyn Black, Hazel Nut, Indigo Metallic, Matte Scarlett Red, Pista Green

बिक्री में भी मजबूत पकड़

बजाज की FY2025-26 के दौरान घरेलू बिक्री 3,02,674 यूनिट रही, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 16% ज्यादा है. कंपनी की कुल बिक्री 7 लाख यूनिट पार कर चुकी है और FY26 में EV स्कूटर सेगमेंट में इसकी बाजार हिस्सेदारी 20.7% रही. चेतक की सफलता के पीछे इसकी मेटल बॉडी, बड़ा बूट, कई कीमतों में मॉडल, अच्छी रेंज और मजबूत बिक्री नेटवर्क है. कंपनी के पास 500 से ज्यादा एक्सपीरियंस सेंटर और 4,000 से ज्यादा टचपॉइंट हैं. इससे कंपनी को अलग-अलग तरह के ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलती है. यही वजह है कि चेतक आज बजाज के बड़े इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड के तौर पर अपनी जगह बना चुकी है.

अन्य स्पेशिफिकेशंस

रेंज, कलर और कीमत के अलावा भी ये स्कूटर फीचर्स की एक पूरी रेंज ऑफर करते हैं. तालिका में जानिए मॉडल के हिसाब से आपको हर चेतक स्कूटर में क्या फीचर्स मिलते हैं:

स्पेसिफिकेशन C2501 C3001 C3503 C3502 C3501
बैटरी 2.5 kWh 3.0 kWh 3.5 kWh 3.5 kWh 3.5 kWh
टॉप स्पीड 60 किमी/घंटा 70 किमी/घंटा 70 किमी/घंटा 80 किमी/घंटा 80 किमी/घंटा
0-80% चार्जिंग 2 घंटे 25 मिनट 2 घंटे 55 मिनट 3 घंटे 25 मिनट 3 घंटे 25 मिनट 3 घंटे
डिस्प्ले LCD कलर LCD कलर LCD 5-इंच TFT 5-इंच TFT टच
कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं Bluetooth Bluetooth Full App Connectivity Full App Connectivity
फ्रंट ब्रेक डिस्क ड्रम ड्रम 200 mm डिस्क 200 mm डिस्क
रियर ब्रेक ड्रम ड्रम ड्रम ड्रम ड्रम
रिवर्स मोड हां हां हां हां हां
बॉडी स्टील स्टील स्टील स्टील स्टील
बूट स्पेस 25 लीटर 35 लीटर 35 लीटर 35 लीटर 35 लीटर

कौन-सा मॉडल किसके लिए?

बजाज चेतक अभी देश के टॉप सेलिंग स्कूटर्स में शुमार है. इसकी वजह इसमें मिलने वाले वैल्यू फॉर मनी फीचर्स और आफ्टर सेल्स सर्विस है. आइए जानते हैं सभी चेतक मॉडल में से आपको अपने जरूरत के हिसाब से कौन सा वेरिएंट चुनना चाहिए?

  • C2501: यह सबसे कम बजट में आने वाला चेतक स्कूटर है तो बजट फ्रेंडली स्कूटर चाहने वालों के लिए ये परफेक्ट रहेगा.
  • C3001: ये स्कूटर स्टूडेंट या काम पर रोजाना शहर में आने-जाने वालों के लिए अच्छा रहेगा.
  • C3503: यह स्कूटर उनके लिए परफेक्ट रहेगा जो ज्यादा रेंज चाहते हैं.
  • C3502: यह स्कूटर ज्यादा स्पीड और बेहतर फीचर्स चाहने वालों के लिए अच्छा रहेगा.
  • C3501: ये चेतक का ज्यादा फीचर वाला टॉप मॉडल है. तो इसमें रेंज, स्पीड और फीचर्स सब देखने को मिलेंगे.

इस गाइड से आपको अपनी जरूरत के हिसाब से आपका पसंदीदा मॉडल चुनने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: देश ही नहीं विदेशों में भी इन ‘Made in India’ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की धूम, एक्सपोर्ट 450% बढ़ा, TVS iQube सबसे आगे

The post एक बार चार्ज करने पर 153 km की रेंज, 3 घंटे से कम में चार्ज, कीमत ₹1 लाख से भी नीचे, लोगों को खूब पसंद आ रहा है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top