Hot News

Swara Bhaskar की बर्बादी की कहानी: Talent था, मौके थे, पहचान थी, फिर ऐसा क्या हुआ कि Actress कम और Controversy ज्यादा बन गईं?

एक वक्त था जब Swara Bhaskar को देखकर लगता था कि बॉलीवुड को एक ऐसी अभिनेत्री मिल गई है जो हीरोइन बनने की रेस में नहीं है, बल्कि किरदार को अपनी पहचान बनाने आई है. ‘तनु वेड्स मनु ’ में पायल, ‘रांझणा’ में बिंदिया, ‘नील बटे सन्नाटा’ में चंदा और ‘अनारकली ऑफ आरा’ की अनारकली… Swara ने ऐसे किरदार चुने जिन्हें बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां शायद हाथ लगाने से भी बचतीं. ‘Anaarkali of Aarah’ में तो उनके साथ पंकज त्रिपाठी और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी थे और फिल्म को Swara के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में गिना गया.

यानी शुरुआत में Swara की USP साफ थी- unconventional roles, बेबाक अभिनय और ऐसी लड़की जो ग्लैमर की बजाय character के दम पर जगह बना रही थी.

फिर Swara की पॉपुलेरिटी बढ़ी.

और इसी दौर में उनकी जिंदगी में Sonam Kapoor आईं.

‘Raanjhanaa’ के सेट पर शुरू हुई दोस्ती आगे चलकर इतनी गहरी हुई कि Swara ने खुद माना कि Sonam की दोस्ती ने उन्हें Bollywood के A-list inner circle से परिचित कराया. ‘Veere Di Wedding’ तक आते-आते दोनों की दोस्ती खुद एक मीडिया स्टोरी बन चुकी थी.

यहीं से Swara की कहानी में एक दूसरा Swara दिखने लगा.

एक तरफ actress Swara थीं, जिनके पास दमदार किरदार थे. दूसरी तरफ public personality Swara थीं, जो अपनी राय को लेकर increasingly मुखर होती जा रही थीं. और धीरे-धीरे उनकी acting से ज्यादा उनकी opinions headline बनने लगीं.

फिर आया ‘Veere Di Wedding’ का दौर.

एक masturbation scene ने Swara को trolls के निशाने पर ला दिया. पाकिस्तान, feminism, politics और तमाम सामाजिक मुद्दों पर उनके बयान लगातार बहस का हिस्सा बनने लगे. Sonam Kapoor तक को उनके बचाव में सामने आना पड़ा.

यानी Swara ने जो popularity अपने unconventional roles से कमाई थी, अब वही popularity controversy को भी amplify करने लगी.

और Bollywood की सबसे बड़ी विडंबना यही है.

यहां actress का opinion उसकी personality का हिस्सा हो सकता है, लेकिन producer के लिए वह कभी-कभी project का risk भी बन जाता है.

Swara ने खुद 2022 में दावा किया था कि उनके political statements की वजह से उन्हें काम मिलने में नुकसान हुआ. उन्होंने बताया था कि लोगों ने उनसे कहा कि filmmakers उन्हें cast करने से डरते हैं.

फिर ‘Padmaavat’ पर उनका Sanjay Leela Bhansali को लिखा खुला पत्र आया.

Swara ने फिल्म के jauhar scene पर सवाल उठाया था. सालों बाद 2026 में उन्होंने खुद कहा कि उस letter ने उनके career को नुकसान पहुंचाया. यानी जिस बेबाकी को कभी उनकी ताकत माना गया था, वही बेबाकी उनके career की कीमत बनती चली गई.

अब यहां से सवाल सिर्फ यह नहीं है कि Swara को काम क्यों नहीं मिला.

सवाल यह है कि क्या Swara ने खुद अपनी सबसे बड़ी ताकत को अपने career की सबसे बड़ी कमजोरी बनने दिया?

क्योंकि एक समय था जब लोग पूछते थे- Swara की अगली फिल्म कौन-सी है?

फिर सवाल बदल गया- Swara ने इस बार क्या बोल दिया?

और फिर धीरे-धीरे एक और बदलाव आया.

Swara की पहचान उनके किरदारों से ज्यादा उनके trolls से होने लगी.

विडंबना देखिए, जिस actress ने अपनी पहचान भीड़ से अलग खड़े होकर बनाई थी, वही धीरे-धीरे सोशल मीडिया की भीड़ में अपनी एक्टिंग identity खोती चली गई.

फिर जिंदगी में एक और chapter आया- शादी और नेतृत्व.

Swara ने Fahad Ahmad से शादी की और बाद में उनके नेतृत्वक सफर में भी सक्रिय रूप से उनके साथ नजर आईं. 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में फहाद अहमद Anushakti Nagar से चुनाव लड़े, लेकिन Sana Malik से 3,378 वोटों से हार गए.

यानी फिल्मों में करियर का ग्राफ पहले ही संघर्ष कर रहा था और नेतृत्व का यह चैप्टर भी चुनावी जीत में नहीं बदल पाया.

लेकिन Swara की कहानी यहीं खत्म नहीं हुई.

बल्कि TV और reality space ने उस Swara को पहचान लिया जिसे Bollywood शायद धीरे-धीरे ‘इग्नोर’ करने लगा था.

वह Swara जिसे कभी ‘Anaarkali of Aarah’ के दमदार अभिनय के लिए याद किया जाता था, अब reality television में अपनी controversial public image के साथ दिखाई देने लगीं. 2025 में ‘Pati Patni Aur Panga’ से लौटते हुए खुद Swara ने माना कि Twitter पर उनकी ‘bad reputation’ है और उन्होंने यह भी कहा कि लोग उन्हें projects के लिए ‘too controversial’ मानते हैं.

यानी irony पूरी है.

जिस controversy ने फिल्मों में उनके लिए दरवाजे मुश्किल किए, वही controversy television के लिए एक selling point बन गई.

आज Swara के career को देखकर सबसे बड़ा सवाल यह नहीं है कि वह talented थीं या नहीं.

वह थीं.

सवाल यह है कि क्या उन्होंने अपने talent को अपनी सबसे बड़ी पहचान बनने दिया?

क्योंकि एक समय Swara Bhaskar वह एक्ट्रेस थीं, जो A लिस्ट एक्ट्रेस के बीच अपनी जगह बना सकती थीं. आज उनकी चर्चा अक्सर इस बात पर ज्यादा होती है कि उन्होंने क्या कहा, किससे भिड़ीं, किस कंट्रोवर्सी में फंसीं और किस reality show में नजर आईं.

एक actress के लिए इससे बड़ी career irony शायद ही कोई हो.

कभी Swara किरदारों की वजह से समाचार बनती थीं.

फिर Swara खुद समाचार बन गईं.

और शायद यहीं से उनके career की असली गिरावट शुरू हुई.

ये भी पढ़ें: Vvan Review: ये कौन सा बिहार दिखा रहे हैं Arunabh? छठ को समझा नहीं, बस बेचने की कोशिश कर दी…

The post Swara Bhaskar की बर्बादी की कहानी: Talent था, मौके थे, पहचान थी, फिर ऐसा क्या हुआ कि Actress कम और Controversy ज्यादा बन गईं? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top