Hot News

सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग पर मानहानि का केस ठोका,कहा-यह केस मेरे कार्यकाल का मूल्यांकन करेगा

निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में बताया है कि उन्होंने पटियाला कोर्ट, दिल्ली और दिल्ली हाईकोर्ट में 2 करोड़ के आपराधिक मानहानि का केस पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग पर कर दिया. उन्होंने लिखा है कि अब फैसला कोर्ट ही करेगा, पिछले 18 साल के मेरे संसदीय कार्यकाल का मूल्यांकन भी यह केस करेगा.

सांसद ने की दो करोड़ रुपए हर्जाने की मांग

निशिकांत दुबे ने दिल्ली हाईकोर्ट में जो केस दर्ज कराया है, उसमें उन्होंने पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग से दो करोड़ रुपए हर्जाने की मांग की है. पूर्व वित्त सचिव ने कथित तौर पर सांसद निशिकांत दुबे को ब्लैकमेल करने वाला इंसान कहा था. गर्ग ने यह भी कहा था कि निशिकांत दुबे अपना काम करवाने के लिए लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के चेयरमैन पर दबाव डालने उनके ऑफिस आए थे.

बदनाम करने के इरादे से लगाए गए आरोप

सांसद निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग के आरोपों को झूठा बताया है और यह कहा है कि उन्हें बदनाम करने के इरादे से इस तरह के आरोप लगाए गए हैं. विवाद तब और बढ़ा जब सुभाष गर्ग ने पहली तिमाही के लिए केंद्र के बताए गए 7.8% जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े पर सबके सामने सवाल उठाया था. इतना ही नहीं सुभाष गर्ग ने एक पॉडकास्ट में भी सांसद निशिकांत दुबे पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे. निशिकांत दुबे ने गर्ग के ऑफिस जाने से इनकार किया और सुभाष गर्ग पर झूठे दावे करने का आरोप लगाया. इसके बाद निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग को एक लीगल नोटिस भेजा, जिसमें बिना शर्त माफी मांगने की मांग की गई थी. गर्ग ने लीगल नोटिस का जवाब भेजा, इसके बाद निशिकांत दुबे ने मानहानि का केस फाइल किया है.

ये भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, पद से हटाने की मांग; जल्द होगी सुनवाई

The post सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग पर मानहानि का केस ठोका,कहा-यह केस मेरे कार्यकाल का मूल्यांकन करेगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top