Hot News

‘The OG Queen’ Aishwarya Rai फिर छाईं, पेरिस में बोल्ड लुक में दिखीं तो हॉलीवुड स्टार्स भी पड़े फीके

Aishwarya Rai Paris Fashion Week: पेरिस की चमकती गलियों में जब Hollywood के सितारे एक साथ नजर आए, तो कैमरों का फोकस अचानक एक चेहरे पर जाकर ठहर गया. ये चेहरा था Aishwarya Rai का.

Bachchan Family की बहू ने अपने Bold अंदाज से एक बार फिर साबित कर दिया कि ग्लैमर की दुनिया में कुछ नाम वक्त के साथ पुराने नहीं होते, बल्कि और खास बनते जाते हैं. Paris में Aishwarya का लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ‘The OG Queen’ कहना शुरू कर दिया.

खास बात ये रही कि Hollywood Stars के बीच भी Aishwarya की मौजूदगी ने खूब सुर्खियां बटोरीं. एक्ट्रेस ने पेरिस फैशन वीक में लोरियल पेरिस के ‘Le Défilé’ शो में रैंप वॉक किया. शो की थीम ‘वाक योर वर्थ’ रखी गई थी.

ऐश्वर्या का OG अवतार

पेरिस फैशन वीक के रैंप पर ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक बेहद खास रहा. एक्ट्रेस ने ब्लैक वेलवेट गाउन पहना था, जिसके साथ एक शानदार फ्लोर लेंथ केप था. इस आउटफिट में क्रिस्टल डिटेलिंग की गई थी, जो रैंप पर चलते हुए उन्हें एक अलग ही अंदाज दे रही थी.

उनके लुक की सबसे खास बात उनका नया हेयर कलर भी रहा. ऐश्वर्या डीप बरगंडी यानी रेड शेड के बालों में नजर आईं. बोल्ड रेड लिप्स और उनकी सिग्नेचर आई मेकअप ने उनके लुक को और खास बना दिया.

The post ‘The OG Queen’ Aishwarya Rai फिर छाईं, पेरिस में बोल्ड लुक में दिखीं तो हॉलीवुड स्टार्स भी पड़े फीके appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top