Hot News

Astrology Upay: कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही तरक्की, नौकरी में सफलता के लिए करें ये उपाय

Astrology Upay: कई बार ऐसा होता है कि कड़ी मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के बावजूद नौकरी में मनचाही तरक्की, प्रमोशन या इंक्रीमेंट नहीं मिल पाता है. इससे व्यक्ति निराश हो जाता है. ज्योतिष शास्त्र में करियर और कार्यक्षेत्र से जुड़ी स्थिति को कुंडली के दशम भाव यानी कर्म भाव से देखा जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कुछ ग्रहों की स्थिति करियर से जुड़े मामलों को प्रभावित कर सकती है. ऐसे में कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से सकारात्मकता बढ़ने की मान्यता है.

सूर्य देव की करें आराधना

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को पद, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है. कहा जाता है कि सूर्य देव की आराधना करने से कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर बनते हैं. रोज सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें. जल चढ़ाते समय ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें.

शनिवार को करें शनि देव की पूजा

शनि देव को कर्मफलदाता माना जाता है. कुंडली में शनि की स्थिति का संबंध नौकरी, मेहनत और कार्यक्षेत्र से भी जोड़ा जाता है. शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं. जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल या उड़द की दाल का दान करें.

ये भी पढ़ें: Astrology Upay: बात-बात पर जाते हैं भड़क ? गुस्से को कंट्रोल करने के लिए करें ये 5 ज्योतिषीय उपाय

भगवान शिव की करें पूजा

करियर में सफलता और मानसिक शांति के लिए भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है. सोमवार को भगवान शिव को जल और अक्षत अर्पित करें. 

हनुमान जी की करें पूजा

मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने में मदद मिलती है. नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा करने से करियर में आ रही बाधाओं को दूर करने की मान्यता है.

ये भी पढ़ें: Numerology: मूलांक 5 को पसंद है आजादी, 6 वालों को चाहिए अपनापन, जानें दोनों की लव लाइफ का हाल

डिस्क्लेमर: इस समाचार में दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और धार्मिक विश्वासों पर आधारित है. नया विचार इसमें दी गई किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

The post Astrology Upay: कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही तरक्की, नौकरी में सफलता के लिए करें ये उपाय appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top