रूस में 29 सितंबर को एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में विमान में सवार 6 लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना रूस के के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र के क्रास्नोयारोवो गांव के पास हुई. हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
ये भी पढ़ें: बलूचिस्तान से 3 अफगान नागरिकों के शव बरामद, डिपोर्टेशन अभियान के बीच बढ़ी हलचल
रोयटर्स के मुताबिक सैन्य विमान दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हुई है. शुरुआती रिपोर्ट में हादसे की वजह की जानकारी नहीं दी गई है. वहीं, कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में ईंधन में विस्फोट को दुर्घटना की संभावित वजह बताया गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
The post रूसी सेना का विमान क्रैश, 6 लोगों की मौत appeared first on Naya Vichar.