Range Rover Sport Electric:जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने हिंदुस्तान में अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV- Range Rover Sport Electric की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक अवतार अपनी पुरानी V8 इंजन वाली कारों जैसी ही दमदार स्पोर्टी परफॉर्मेंस देगा. कंपनी ने इसमें 118.5kWh का बड़ा बैटरी पैक लगाया है. वहीं, डुअल-मोटर सेटअप के साथ यह SUV 550hp की पावर और 850Nm का टॉर्क जेनेरेट करती है.
Range Rover Sport Electric Features: बैटरी, पावर और धांसू रेंज
- रेंज और बैटरी: इसमें 118.5 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जो फुल चार्ज पर 609 किलोमीटर (WLTP) तक की शानदार रेंज देता है. बैटरी पर 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी मिलेगी.
- पावर और टॉर्क: डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सेटअप के साथ यह 550hp की पावर और 850Nm का जबरदस्त टॉर्क जनरेट करती है. यह टॉर्क Range Rover Sport के अब तक के किसी भी मॉडल में सबसे ज्यादा है.
- रफ्तार: 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ने में इसे सिर्फ 4.5 सेकंड लगते हैं.
- फास्ट चार्जिंग: 800V आर्किटेक्चर और 350kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ, यह 10 से 80% तक सिर्फ 22 मिनट में चार्ज हो जाती है. केवल 10 मिनट के प्लग-इन में 220km चलने का दावा है.
ये भी पढ़ें: 900 km तक की रेंज, 9 मिनट में 97% चार्जिंग, 657hp पावर और फ्लैश चार्जिंग, BYD Formula S की डिलीवरी शुरू
डिजाइन और ड्राइविंग डायनामिक्स
- मजबूत ढांचा: नई SUV की बॉडी ICE (पेट्रोल/डीजल) मॉडल की तुलना में 61% ज्यादा सख्त है. इसका सेंटर ऑफ ग्रेविटी 73mm नीचे किया गया है, जिससे हाई स्पीड हैंडलिंग काफी बेहतर होगी.
- एक्सटीरियर लुक: इसका डिजाइन मौजूदा मॉडल से काफी मिलता-जुलता है. हालांकि, स्लीक LED हेडलाइट्स, एयरोडायनामिक ब्लैक ग्रिल, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल और 22 इंच के अलॉय व्हील्स इसे एक क्लीन और फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं.
- इंटीरियर: केबिन में 13.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और 13.7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है. वायरलेस चार्जिंग, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और आगे-पीछे हीटेड/वेंटिलेटेड सीट्स जैसी लग्जरी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है.
Range Rover Sport Electric Variants: वेरिएंट्स और कस्टमाइजेशन
यह SUV कुल चार वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी:
- Dynamic SE
- Dynamic HSE
- Autobiography
- First Edition
शुरुआती ‘First Edition’ मॉडल एक्सक्लूसिव Zadar Grey कलर, सैटिन रैप और ब्लैक कॉन्ट्रास्ट रूफ के साथ आएगा. वहीं, Autobiography के ग्राहकों को Range Rover Bespoke के जरिए अपनी SUV को पूरी तरह कस्टमाइज करने का विकल्प मिलेगा.
हिंदुस्तान में लॉन्च और संभावित कीमत
Range Rover Sport Electric के मार्च 2027 तक हिंदुस्तान में लॉन्च होने की उम्मीद है. इसे CBU (पूरी तरह बनी हुई यूनिट) रूट से लाया जाएगा. हिंदुस्तान-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के तहत फिलहाल कोई रियायत न मिलने के कारण, इसकी संभावित कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये हो सकती है. मौजूदा ICE मॉडल (1.43-1.60 करोड़ रुपये) के मुकाबले, इसे एक अल्ट्रा-प्रीमियम, हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर पोजीशन किया गया है.
ये भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 715km की रेंज, 10 मिनट की चार्जिंग में 300km का सफर, पलक झपकते ही 100 की रफ्तार, 4 नवंबर को हिंदुस्तान में दस्तक देगी मर्सिडीज की ये इलेक्ट्रिक SUV
The post 609km रेंज, 22 मिनट में 80% चार्ज और V8 इंजन की ताकत; Range Rover की इस इलेक्ट्रिक SUV की हिंदुस्तान में बुकिंग शुरू appeared first on Naya Vichar.

