Hot News

वाशु भगनानी को क्या हुआ? लंदन के अस्पताल में भर्ती हैं प्रोड्यूसर, अकेला छोड़ने की बात कही

बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर वाशु भगनानी को लेकर बड़ी समाचार सामने आ रही है. एएनआई के मुताबिक, वह लंदन में अस्पताल में भर्ती हैं. हालांकि उन्हें क्या हुआ है, इसको लेकर डिटेल्स सामने नहीं आए हैं. उनका हॉस्पिटलाइजेशन ऐसे समय में हुआ, जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले की जांच कर रहा है.

अस्पताल में भर्ती हुए प्रोड्यूसर वाशु भगनानी

एएनआई ने जब वाशु भगनानी से उनकी हेल्थ को लेकर बात की, तो प्रोड्यूसर ने प्राइवेसी की अपील की और उन्हें अकेला छोड़ने की बात कही. वाशु भगनानी की अस्पताल में भर्ती होने की समाचार मुंबई में हुई इनकम टैक्स की कार्रवाई के कुछ दिन बाद सामने आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विभाग ने वाशु भगनानी, उनकी बहू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह से जुड़े ठिकानों के साथ-साथ Panorama Studios से जुड़े कुल 12 परिसरों पर तलाशी ली थी.

रकुल प्रीत सिंह और वासु भगनानी, फोटो- इंस्टाग्राम

इनकम टैक्स अधिकारी फिल्म प्रोडक्शन और उससे जुड़े खर्चों के सिलसिले में विदेश भेजी गई कथित रकम की जांच कर रहे हैं. हालांकि, इन लेनदेन की पूरी डिटेल या कथित तौर पर शामिल रकम की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. अभी तक किसी टैक्स उल्लंघन की ऑफिशियल पुष्टि भी नहीं की गई है.

1995 में शुरू किया था पूजा एंटरटेनमेंट

वाशु भगनानी ने साल 1995 में पूजा एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी. उन्होंने बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों को प्रोड्यूस किया, जिनमें कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, बीवी नंबर 1, प्यार किया तो डरना क्या और रहना है तेरे दिल में जैसी फिल्में शामिल हैं. वह अपने बेटे जैकी भगनानी के साथ कंपनी चलाते हैं. प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने सरबजीत, बेल बॉटम और 2024 में रिलीज हुई बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्मों को भी सपोर्ट किया गया है. दूसरी तरफ, प्रोड्यूसर कुमार मंगत की कंपनी पैनोरमा स्टूडियोज भी इस मामले में जांच के दायरे में बताई जा रही है. यह कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट से अलग प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है.

ये भी पढ़ें: रकुल प्रीत सिंह से लेकर वासु भगनानी तक, बॉलीवुड के इन दिग्गजों के घर IT की रेड, विदेशों में पैसा भेजने का आरोप

The post वाशु भगनानी को क्या हुआ? लंदन के अस्पताल में भर्ती हैं प्रोड्यूसर, अकेला छोड़ने की बात कही appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top