Hot News

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स के हाईजैक होने की खबर! बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने किया इनकार

दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स ने बुधवार को इमरजेंसी घोषित की और उत्तरी सऊदी अरब के ऊपर से वापस लौट गई. फ्लाइट के वापस लौटने के बाद हड़कंप मच गया कि एक यात्री विमान का अपहरण हो गया है.

यात्री विमान की हुई सुरक्षित लैंडिंग

इस इमरजेंसी की घोषणा के बाद हिब्रू मीडिया ने बताया कि हाइजैकिंग की आशंका की वजह से इजराइली एयर फोर्स के फाइटर जेट प्लेन की ओर बढ़ाए गए थे. इन फाइटर जेट्‌स ने यात्री विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई. बाद में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि हाईजैक का कोई डर नहीं था. इस तरह की कोई स्थिति उत्पन्न नहीं हुई थी.

दो पायलटों के बीच झगड़ा बना इमरजेंसी की वजह

इजरायली मीडिया ने सिक्योरिटी अधिकारियों के हवाले से कहा कि यह घटना प्लेन के दो पायलटों के बीच झगड़े की वजह से हुई और प्लेन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. प्लेन किंगडम के सिविलियन और मिलिट्री बेस, तबुक में उतरा.

ये भी पढ़ें : कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जमा हो रहे हैं इंडिया गठबंधन के नेता, मोदी प्रशासन को चुनौती देने की है तैयारी

The post दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स के हाईजैक होने की समाचार! बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने किया इनकार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top