Hot News

Exclusive: सहवाग के शो में जाने से पहले खेसारी से मिलीं काजल राघवानी! सीक्रेट मीटिंग के दौरान बंद करा दिए गए कैमरे…

काजल राघवानी इन दिनों Rise & Fall 2 को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन शो में एंट्री से पहले ही उनकी जिंदगी की एक पुरानी कहानी फिर से सुर्खियों में आ गई है. मामला खेसारी लाल यादव से जुड़ा है. दोनों का रिश्ता भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित रिश्तों में रहा है. प्यार, ब्रेकअप और उसके बाद हुई बयानबाजी ने इस कहानी को लंबे वक्त तक भोजपुरी का बड़ा बवाल बनाए रखा. अब समाचार है कि Rising Fall में जाने से ठीक पहले काजल और खेसारी के बीच एक सीक्रेट मुलाकात हुई.

सूत्रों के मुताबिक, काजल ने अपने पुराने निर्माता-निर्देशक के जरिए खेसारी लाल से मुलाकात की थी. खास बात यह है कि यह मुलाकात बेहद सीक्रेट रखी गई. बताया जा रहा है कि स्टूडियो में मौजूद कैमरे तक बंद करा दिए गए थे, ताकि इस मुलाकात की भनक बाहर न लगे.

अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा क्या था, जिसे कैमरों से भी दूर रखना पड़ा? हालांकि सोर्स का कहना है कि खेसारी नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी मीनू को इस मुलाकात की कोई भी भनक लगे. यही वजह है उन्होंने मीटिंग होने से पहले ही कैमरे ऑफर करवा लिए थे.

काजल और खेसारी की कहानी कोई नई नहीं है. दोनों के अफेयर की चर्चा ने एक वक्त भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. बाद में रिश्ता टूटा तो मामला सिर्फ ब्रेकअप तक नहीं रहा. दोनों की तरफ से रिश्ते को लेकर अलग-अलग बातें सामने आईं और विवाद बढ़ता चला गया. काजल ने कई मौकों पर इस रिश्ते और उससे जुड़े अपने अनुभवों के बारे में बात की है. वहीं खेसारी ने भी उनके साथ किसी प्रेम संबंध की बात से इनकार किया था.

इसी साल Bhojpuri Bawaal में काजल ने अपने पुराने रिश्ते को लेकर कई निजी बातें शेयर कीं. यहां तक कि करवाचौथ से जुड़ी उनकी बात ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. उनके पुराने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई थी.

और अब, इसी पूरी कहानी के बीच Rising Fall की एंट्री.

दिलचस्प बात यह है कि शो में आने के बाद भी काजल ने अपने पुराने प्यार को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. उनसे जब पूछा गया कि जिस शख्स से उन्होंने धोखा खाया, क्या वह आज भी उनके दिल में है, तो काजल ने कहा कि शायद वह आज भी उनके दिल में हैं और वह चाहती हैं कि वह उनके पास वापस आएं.

ऐसे में शो में एंट्री से पहले खेसारी से कथित मुलाकात की समाचार ने पुरानी कहानी में एक नया ट्विस्ट जोड़ दिया है.

सोर्स के अनुसार, मुलाकात के दौरान Rise & Fall 2 में आने वाले विवादों और पुराने रिश्ते को लेकर भी बातचीत हुई. गॉसिप गलियारों में यह दावा भी है कि खेसारी की तरफ से काजल को कथित तौर पर यह संदेश दिया गया कि अगर शो में उनके खिलाफ कोई बयान नहीं दिया जाता है, तो उन्हें और उनके फैंस की तरफ से सपोर्ट मिल सकता है. हालांकि, इस बातचीत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इसी बीच काजल के स्टाफ बॉय कृष्णा की खेसारी लाल यादव के साथ एक तस्वीर की भी चर्चा है. तस्वीर और कथित मुलाकात को लोग जोड़कर देख रहे हैं. सवाल यह है कि क्या Rise & Fall2में जाने से पहले काजल ने अपने पुराने रिश्ते की कड़ियां फिर से जोड़ने की कोशिश की थी?

खेसारी संग तस्वीर खिंचवाते काजल के स्टाफ कृष्णा

क्योंकि एक तरफ Bhojpuri Bawaal में पुराने रिश्ते का दर्द सामने आया. दूसरी तरफ Rising Fall में काजल ने खुद कबूल किया कि वह शख्स आज भी उनके दिल में है. और अब शो में एंट्री से पहले खेसारी से कथित सीक्रेट मीटिंग की समाचार.

संयोग है या कोई बड़ा गेम प्लान?

फिलहाल इस कथित मुलाकात और बातचीत पर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन अगर सूत्रों की यह समाचार सही है, तो Rising Fall में काजल की एंट्री सिर्फ एक रियलिटी शो की एंट्री नहीं, बल्कि भोजपुरी की सबसे चर्चित love story के एक और नए chapter की शुरुआत जरूर बन सकती है.

ये भी पढ़ें: act Check: ‘राइज एंड फॉल 2’ का खौफ या गेम प्लान? एक्स-बॉयफ्रेंड के फैंस के सामने गिड़गिड़ाईं काजल राघवानी, ‘खेसारी आर्मी’ के सामने रखी ये डिमांड

The post Exclusive: सहवाग के शो में जाने से पहले खेसारी से मिलीं काजल राघवानी! सीक्रेट मीटिंग के दौरान बंद करा दिए गए कैमरे… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top